जिस्मफरोशी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने हासिल की एक और बड़ी सफलता

जिस्मफरोशी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने हासिल की एक और बड़ी सफलता

युवती को देहव्यापार के दलदल में धकेलने व दुष्कर्म के आरोपियों तक पहुंची हरिद्वार पुलिस

हत्या के मामले में पूर्व में जेल जा चुकी गिरोह की सरगना सहित 03 अभियुक्त दबोचे

मुख्य आरोपी महिला अपने बेटे, बेटी व दामाद के साथ मिलकर करा रही थी देह व्यापार का गोरखधंधा

पीड़ित युवती की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज किया गया मुकदमा

अभियुक्तों के कब्जे से देह व्यापार के लिए लायी गई एक और नाबालिक को भी किया गया रेस्क्यू

धर्मनगरी की पवित्रता बनाए रखनी हम सब की जिम्मेदारी, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही होगी :: एसएसपी अजय सिंह

कोतवाली ज्वालापुर को अपर रोड हरिद्वार निवासी पीड़िता ने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने, देह व्यापार के लिए मजबूर करने और सहयोग न करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

घर वालों से परेशान पीड़िता अलग रहना चाहती थी। इसी दौरान नौकरी और आशियाने की तलाश में युवती की मुलाकात हरिद्वार निवासी आशु प्रधान से हुई जिसने उसकी मुलाकात ज्वालापुर में रह रहे बंटी नाम के व्यक्ति से कराई। बंटी उक्त महिला को ज्वालापुर में एक कॉलेज के पीछे स्थित कॉलोनी में ले गया जहां मौजूद 02 महिलाओं ने पीड़िता को अंजान व्यक्तियों के साथ सोने के लिए कहा व ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा महिला संबंधी मामलों को गंभीरता से लेने हेतु समस्त थाना प्रभारी को पूर्व में ही निर्देशित किया गया है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा एएचटीयू टीम के सहयोग से नव निर्माणाधीन देव ग्रीन कॉलोनी नियर रामानंद कॉलेज के पास एक मकान में छापेमारी कर मुख्य आरोपी महिला अभियुक्ता शीला रानी को उसके बेटे सन्नी व बेटी साधना के साथ दबोचा गया व मौके से देह व्यापार हेतु लाई गई एक अन्य नाबालिक पीड़िता को भी बरामद किया गया।

प्रकरण में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर में मु०अ०सं० 394/23 धारा 376(2), 506 आईपीसी दर्ज किया गया एवं विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर धारा 366(a), 370(2), 376(घ) आईपीसी एवं 3,4,5,6 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम एवं 3(क)/4, 5(ख)/8 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। विधिक प्रक्रिया व विवेचना जारी है।

मुख्य अभियुक्ता मूल रूप से मथुरा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है व हरिपुर कला देहरादून में निवास करती थी। वर्ष 2013 में पति से विवाद होने के बाद देह व्यापार का धंधा करने लगी महिला वर्ष 2015 में हरिद्वार आकार रहने लगी। व कई जगह मकान बदलकर अप्रैल 2023 में देवग्रीन कॉलोनी ज्वालापुर में किराए का मकान लिया तथा इसी मकान में उक्त महिला अपने बेटे सन्नी, बेटी साधना व दामाद विपिन कांत के साथ मिल कर गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा करने लगी। इनके द्वारा हरिद्वार दिल्ली आदि क्षेत्रों से गरीब लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर अपने मकान पर लाकर ग्राहकों का इंतजाम कर उनसे देह व्यापार करवाया जाता था।

जिसमें अभियुक्तता का बेटा व दामाद ग्राहक लाने का काम करते थे व महिला अपनी बेटी के साथ मिलकर लड़कियों की निगरानी व उनके खाने की व्यवस्था करती थी।

अभियुक्ता वर्ष 2018 में एक हत्या के केस में थाना रायपुर देहरादून से जेल गई थी वर्तमान में जमानत पर चल रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-

1- शीला रानी पत्नी रणजीत निवासी सब्जी मंडी चौराहा मथुरा व हरिपुर कला रायवाला देहरादून हाल निवासी रमेश चंद के मकान पर किराएदार, देव ग्रीन कॉलोनी ज्वालापुर नियर रामानंद कॉलेज हरिद्वार
2- साधना पत्नी विपिन कांत उर्फ बंटी
3- सन्नी राज पुत्र रणजीत निवासी उपरोक्त

नाम पता फरार अभियुक्त
विपिन कांत उर्फ बंटी निवासी ग्राम छोटा नवीपुर खुर्द थाना हाथरस उत्तर प्रदेश

बरामदगी
1- लडकियो के फोटोग्राफ्स-02
2- बुर्का पहने फोटो सन्तोषी
3- आधार कार्ड अभियुक्ता भिन्न-भिन्न पतो के-02
4- एक मोबाइल फोन जिसके बैक कवर पर फरार विपिन काँत उर्फ बंटी की फोटो
5- एक पेन कार्ड
6- अन्य आपत्तिजनक सामग्री

पुलिस टीम का विवरण
1-सुश्री निहारिका सेमवाल CO ज्वालापुर
2-कुन्दन सिह राणा SHO ज्वालापुर
3-सन्तोष सेमवाल SSI ज्वालापुर
4-उ0नि0 विकास रावत
5- उ0नि0 पूजा पाण्डेय
6-का0 दिनेश
7- का0 रोहित

AHUT टीम
राकेन्द्र कठैत प्रभारी AHTU
उ0नि0 किरन गुँसाई
म0हे0का0 विनीता सेमवाल
म0हे0का0 हेमलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
2027 विधानसभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा
0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।