सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग तथा दाबकी कलां में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l

सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग तथा दाबकी कलां में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आयोजित कार्यक्रम ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत वीरों का वन्दन किया तथा स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों व अन्य के परिवारों को सम्मानित किया l उन्होंने सभी से अपील की कि वे ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस वृहद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होेने बताया कि कार्यक्रम का समापन समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आगामी 27 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका, जो अमृत वाटिका के नाम से जानी जायेगी, का निर्माण किया जायेगा। हरिद्वार सांसद ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत कार्यक्रम में पंचप्रण शपथ- ’’मैं एक. विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं। मैं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूँ, मैं देश की एकता और एकजुटता के लिए प्रयास करने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं ……….आदि दिलाई l उन्होंने इस मौके पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौंधारोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह, पीडी के. यन. तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी लक्सर पवन सिंह सैनी, संभ्रांतगण सहित संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद