ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 एवं ऑपरेशन मर्यादा को सफल बनाने हेतु आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम

ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 एवं ऑपरेशन मर्यादा को सफल बनाने हेतु आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्सफ्री देवभूमि मिशन 2025” एवं ऑपरेशन मर्यादा को सफल बनाने हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर ग्राम खण्डंजा कुतुबपुर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चौपाल में सभी ग्रामीणों के साथ नशे की रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा की गई व ग्रामीणों को समझाया गया कि जितनी शिद्दत से हम अपने खेत की डॉल की रक्षा करते हैं उतनी ही बारिक तरीके से अपने बच्चों को भी देखना है कि कहीं वह गलत संगत में तो नहीं पड़ गया है। अगर हम अपने अपने बच्चों की देखभाल या उन पर नजर रखेंगे निश्चित ही आने वाला समय हमारा नशा मुक्त भारत बनने का सपना साकार होग।

सभी ग्रामीणों को चेताया गया कि नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के कारोबारी की मदद करने वाले के विरुद्ध भी उसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी जैसा कि नशे के कारोबारी के विरूद्ध की जाती है। गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।

ग्रामीणो को ऑपरेशन मर्यादा के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए बताया गया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थानो एवं नदियों के आसपास गंदगी फैलाने व नशा या हुडदंग करने कि सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त गौराशक्ति, उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्स एवं साइबर क्राइम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।