आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत हरिद्वार में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत हरिद्वार में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

हरिद्वार प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ० धनसिंह रावत व स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने हरी झण्डी दिखाकर ऋषिकुल से तिरंगा यात्रा रवाना की गई। कार्यक्रम में बी.जे.पी के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल महामंत्री विकास तिवारी अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा देवपुरा चौक होते हुये पन्नालाल भल्ला म्यु0इ0का0कालेज मायापुर हरिद्वार तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देश प्रेम, वीर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुये झांकी, नुक्कड़ नाटक तथा नारों का प्रदर्शन किया गया। शिक्षा मंत्री डॉ० धनसिंह रावत व स्थानीय विधायक मदन कौशिक भी तिरंगे को हाथ में लेकर रैली में बच्चों के साथ मार्च पास्ट करते दिखे। बच्चों में गजब का उत्साह दिख रहा था l समापन स्थल पन्नालाल भल्ला म्यु०इ0का0कालेज मायापुर हरिद्वार में शिक्षा मंत्री डॉ० धनसिंह रावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया गया। मदन कौशिक द्वारा पंच प्रण शपथ दिलाई गई “मैं शपथ लेता / लेती हूं कि मैं एक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा – – करता/करती हूं। मैं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाने की प्रतिज्ञा करता / करती हूं। मैं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रचार और संरक्षण पर गर्व करने की प्रतिज्ञा करता / करती हूं। मैं देश की एकता और एकजुटता के लिये प्रयास करने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं। मैं अपने राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरा करने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं। मैं हमारे देश के बहादुरों के बलिदानों का सम्मान करने और देश की रक्षा और प्रगति के लिये खुद को समर्पित करने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं। “

इसके पश्चात राष्ट्र के वीरो के प्रति सम्मान व शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रा.इ.का. गैडीखाता के बच्चों का बैण्ड, डी.ए.वी. के बच्चों की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम में कमलेश कुमार गुप्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी जि. शि अधिकारी,स्वराज तोमर खण्ड शिक्षा अधिकारी गोनियाल प्रधानाचार्य भल्ला कालेज,शर्मा हरेराम इ.कालेज, श्रीमती लक्ष्मी आनन्दमयी सेवा सदन,ननोज कपिल डी.ए.वी. जगजीतपुर भानु शर्मा रा.इ.का. गैण्डीखत्ता व विभिन्न संस्थाओं के अध्यापक गण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद