बहादराबाद। सत्यम ऑटो कम्पनी के श्रमिकों को पुलिस द्वारा उठा कर पुलिस लाइन ले जाने व कई आंदोलनकारी श्रमिक साथियो को जेल भेजने के विरोध में जिला उपाध्यक्ष उत्तराखंड इंटक व भेल रानीपुर के श्रमिक नेता राजबीर सिंह एवम जिला इंटक के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमन कुमार के नेतृत्व में सिडकुल में विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिस प्रकार सत्यम ऑटो कंपनी मालिकों द्वारा जिला प्रशासन की मिलीभगत से प्रदेश सरकार के इशारे पर निकाले गए मजदूरों पर जो अत्याचार किया गया है उसे किसी भी तरह से इंटक बर्दाश्त नहीं करेगी साथ ही अन्य इंडस्ट्रियों में भी जिस प्रकार से मजदूरों का शोषण किया जा रहा था श्रमिको से 12 घंटे की ड्यूटी करा कर न्यूनतम वेतन ना देकर एवं बिना कारण बताए बाहर निकाला जा रहा है उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर राजवीर सिंह द्वारा प्रदेश और केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई का आरोप लगाते हुए कहा गया कि आमजन पर चारों ओर से मार पड़ रही है ओर रोजी रोटी से तर्सत रहे है इसलिए इस सरकार की कड़ी निंदा की जाती है और आने वाले समय में इसे उखाड़ फेंकने का काम आमजन करेगी और कहा की आने वाले 2022 के चुनाव में कांग्रेस सरकार को प्रदेश में स्थापित करने का काम करेगा। पूर्व में भी भेल एवं सिडकुल की स्थापना कांग्रेस द्वारा ही की गई थी और भविष्य में भी आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के विकास कार्य किए जाएंगे।

इस मौके पर रोशनलाल पप्पू सिंह, अमरदीप रोशन ,तेलू राम प्रधान, एडवोकेट सतीश दुबे, राजू सिंह ,सतवीर चौधरी, राजेंद्र भंवर, वीरेंद्र तेश्वर,मुकुल राज, अश्विनी चौहान ,योगेश चौहान ,एडवोकेट राकेश ,डॉक्टर सुनील, लव चौहान, निजाम पठान, रिजवान, अमित कुमार, संदीप, गुरमीत, आदेश कुमार, अमरीश कुमारउधम सिंह, मुकुल चौहान, यशपाल सिंह ,अकरम अली,आदि साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।