बहादराबाद। अतमलपुर बोंगला एक किसान गोष्ठी की गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानो ने प्रतिभाग किया।

बहादराबाद। अतमलपुर बोंगला एक किसान गोष्ठी की गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानो ने प्रतिभाग किया।

लक्सर शुगर मील के राय बहादुर नारायण सिंह के सौजन्य से शनिवार को मानसून शरद कालीन गन्ना बुवाई सत्र 2021 – 22 के लिए एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को गन्ने की पैदावार बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया गया। गन्ना प्रबंधक बिजेन्द्र राठी ने गन्ने की फसल में लगने वाले रोगों और उनकी रोकथाम के प्रति किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसानों को हमेशा गन्ने का बीज नर्सरी से ही लेना चाहिए साथ ही रोगो, फफूंदी नाशक से बीज का शोधन किया जाना चाहिए। शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक अजय खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लाल सड़न रोग से अवरोधी प्रजाति को 015023,को 0118,को. ज.85 की बुआई करें।उन्होंने बताया कि अगर किसी खेत मे रोग ग्रस्त गन्ना दिखाई दे तो रोग ग्रस्त गन्ने के झुंड को उखाड़ दें और उखाड़े गए स्थान पर ब्लीचिंग पाउडर या ट्राइकोमा का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि बीज को शोधित करके व भूमि उपचार करने के बाद ट्रेंच विधि का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि इस प्रकार शोधित विधि से गन्ने की बुआई करने पर जहां 600 से 800 क्विंटल प्रति हेक्टर होती है वही 1200 से 2400 क्विंटल प्रति हेक्टर उपज ली जा सकती है। गोष्ठी में गन्ना वरिष्ठ उप प्रबंधक पंकज ढींगरा, राजेन्द्र कुमार ऑडिटर, किसान नंदलाल राणा, नीरज प्रधान, महेश चौहान, नीरज चौहान, अमरीश चौहान, नरपाल सिंह, उदय सिंह, हरद्वारी चौहान, अजमोद मोदी, विकास चौहान, मनोज चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।