हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह ने शुक्रवार को सभी कार्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह ने शुक्रवार को सभी कार्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर कलक्ट्रेट में सभी कार्मिकों को सद्भावना दिवस की शपथ-मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी, दिलायी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत एवं कलक्ट्रेट के समस्त कार्मिक उपस्थित थे।
इसी तारतम्य में नगर मजिस्ट्रेट एवं जिला सूचना कार्यालय में भी सद्भावना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में नगर मजिस्ट्रेट प्रेमलाल ने सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष पूरे देश में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष दिनांक 20 अगस्त,2023 को साप्ताहिक अवकाश होने के फलस्वरूप सद्भावना शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 18 अगस्त को जनपद के सभी कार्यालयों में मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।