हरिद्वार पुलिस अन्तर्राज्यीय चोरों पर पड़ी भारी तीन को किया गिरफ्तार रात के अंधेरे में स्कूल और घर के अंदर से सामान और ट्रकों की बैटरी करते थे चोरी कई जिलों में चोरी के अनगिनत मुकदमे दर्ज,

हरिद्वार पुलिस अन्तर्राज्यीय चोरों पर पड़ी भारी तीन को किया गिरफ्तार रात के अंधेरे में स्कूल और घर के अंदर से सामान और ट्रकों की बैटरी करते थे चोरी कई जिलों में चोरी के अनगिनत मुकदमे दर्ज,

अभियुक्तों के खिलाफ बिजनौर के कई थानों में हत्या, गैंगस्टर, लूट व चोरी के कई मुकदमे हैं दर्ज

कोतवाली लक्सर से भी चोरी के मामले में जा चुके हैं जेल

टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की बैटरी व अन्य समान किया बरामद

अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार रहेगी जारी – एसएसपी हरिद्वार

थाना श्यामपुर

दून स्टार पब्लिक स्कूल श्यामपुर के प्रधानाचार्य देवी दत्त जोशी द्वारा थाना श्यामपुर पर लिखित शिकायत दी थी कि 10.08.2023 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कमरों का ताला तोड़कर सामान तथा गाड़ी की बटरियां आदि चोरी कर ली हैं। शिकायत के आधार पर थाना श्यामपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

उक्त घटनाक्रम एवं पूर्व में हुई चोरियों के खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने लगातार श्यामपुर व थाना क्षेत्र से सटे बिजनौर (उ0प्र0) के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिले अहम साक्ष्यों की मदद से घटना में सम्मिलित तीन चोरों को चोरी के माल सहित तथा चोरों द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी के साथ दबोचा।

सघनता से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि तीनों अभियुक्त बिजनौर के कई थानों से हत्या ,लूट, चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं तथा पिछले माह कोतवाली लक्सर से भी चोरी के मामले में जेल गए थे। अभियुक्त हुकम सिंह थाना नगीना का गैंगस्टर तथा हिस्ट्री सीटर भी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

श्यामपुर पुलिस की कड़ी मेहनत से प्राप्त हुई इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने श्यामपुर पुलिस की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया है।

बरामदगी
1.8 बैटरियां (बस,ट्रक, इनवर्टर की)
2.इनवर्टर -1
3.स्टेपनी/टायर -1
4.ड्रिल मशीन -1
5 .एलईडी -1
6. हुक्का -1
7. वाहन छोटा हाथी

पकड़े गए अभियुक्त
1- मनोज राठौर पुत्र अशोक राठौड़ निवासी हरवंश वाला थाना बाडापुर जिला बिजनौर
2. हुकुम सिंह पुत्र रामस्वरूप सैनी निवासी नंदपुर थाना नगीना जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश
3. अब्दुल कादिर पुत्र अली हुसैन निवासी कस्बा बढ़ापुर थाना बडापुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ,उ0नि0 शशि भूषण जोशी,उप. नि.विनय मोहन द्विवेदी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह,कांस्टेबल रमेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।