दो माह की बच्ची को लेकर घर से निकली विवाहिता को हरिद्वार पुलिस ने किया सकुशल बरामद

दो माह की बच्ची को लेकर घर से निकली विवाहिता को हरिद्वार पुलिस ने किया सकुशल बरामद

महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए थे मां-बच्चे की हत्या के संगीन आरोप

कबाड़ की दुकान पर काम करती मिली महिला, ससुरालियों पर प्रताड़ना के लगाए आरोप

बच्चे व महिला संबंधी प्रकरण होने के कारण मामले में गंभीरता से पड़ताल की जा रही थी, खुशी की बात है कि दोनों सकुशल मिले हैं हम महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गहनता से जांच कर रहे हैं – एसएसपी हरिद्वार

थाना कनखल किशनपुर कनखल निवासी महिला के परिजनों से नाराज होकर 02 माह के बच्चे के साथ बिना बताए घर से चले जाने पर उक्त सम्बन्ध में गुमशुदा की सास की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

पड़ताल के दौरान महिला की कोई जानकारी न मिलने पर गुमशुदगी को मु.अ.स. 292/23 धारा 365 आईपीसी में तरमीम किया गया।

महिला व नवजात शिशु से जुड़ा प्रकरण होने के कारण एसएसपी अजय सिंह द्वारा व्यक्तिगत रूप से समस्त कार्यवाही की मॉनीटर कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे थे। आस-पडोस के लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज आदि से विशेष मदद न मिल पाने एवं गुमशुदा महिला के मायके पक्ष द्वारा ससुरालियों पर महिला की हत्या किए जाने जैसे आरोप लगाने के कारण प्रकरण और अधिक गंभीर रूप लेता जा रहा था।

पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे के सहारे गुमशुदा का पीछा करते हुए सलेमपुर तक पहुंची लेकिन इससे आगे किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नही मिल पाई।

तब आधुनिक दौर में सूचना प्रसारण के महत्वपूर्ण माध्यम *”सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए”* हरिद्वार पुलिस द्वारा अपने फेसबुक पेज *”Haridwar police”* पर आमजन से भी अपील की गई कि उक्त महिला व बच्चे के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी मिलने पर कृपया सूचित करें।

आमजन से मांगी गई मदद का असर देखने को मिला

जब एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल से कॉल कर बताया गया कि जिस गुमशुदा की तलाश कर रहे हैं वो सलेमपुर रावली महदूद में एक कबाड़ी की दुकान पर काम कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना एक पल गंवाए दुकान पर पहुंची और तस्दीक करने के बाद गुमशुदा महिला को उसकी दो माह की बच्ची के साथ सकुशल बरामद कर मायके वालों के सुपुर्द किया गया।

वहीं दूसरी तरफ महिला द्वारा अपने ससुरालयों पर मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है और बताया कि बार-बार परेशान करने के कारण वो घर से बिना बताए चली गई थी। जिस संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम
1- उ0नि0 देवेंद्र तोमर (चौकी प्रभारी जगजीतपुर)
2- हे0का0 जसवीर सिंह
3- का0 प्रलव चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर 06 एवं 07 जून, 2026 को लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण की संस्तुति।
0 Minutes
Haridwar
उत्तराखंड के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएसवीआई) और नेस्ले इंडिया ने राज्य में ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया।
0 Minutes
Haridwar
ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार ढ़ी जानकारी।