पुलिस टीम ने कम्पनी की लोहे की सरिया व आधार कार्ड को चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने कम्पनी की लोहे की सरिया व आधार कार्ड को चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मोटर साईकिल पर माल ठिकाने लगाने लिए ले जा रहा था अभियुक्त

कोतवाली गंगनहर को उमाशंकर निवासी सम्भल उ0प्र0 ने अपना परिचय GSCPL कम्पनी के सुपरवाईजर के तौर पर देते हुए बताया कि 15.08.2023 को रेलवे लाईन रूड़की-देवबन्द में हो रहे निर्माण कार्य के लिए सामान रखा गया है। रात में एक अज्ञात चोर पनियालाय हाईवे निकट भारत गैस गोदाम ब्रिज न0 79A के पास केबिन में रखी फाईल, आधार कार्ड, पर्स व साईट पर रखा सरिये के टुकड़े करीब 50KG को अपनी मोटर साईकिल से चुरा कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाने पर मु0अ0सं0- 510/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नूर आलम को 08 अद्द सरिया के टुकड़े व एक आधार कार्ड को मोटर साईकिल में परिवहन करते हुए भगवानपुर-मंगलौर हाइवे पर लोहे के पुल से पकड़ने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- नूर आलम पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम गाघारौना थाना मंगलौर हरिद्वार

बरामद
1- 08 अदद सरिया के टुकड़े (लोहा)
2- एक आधार कार्ड

पुलिस टीम
उ0नि0 सुभाष चन्द्र,हे0का0 अमित कुमार,हे0का0 यूनुस बेग,का0 विनोद डोभाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।