सड़क दुर्घटनाओं में मृतक/घायलों के परिजनों को त्वरित मदद दिलाने के लिए कार्यशाला आयोजित की जिसमे ऑनलाइन कार्यशाला में जनपद के समस्त थाना प्रभारी, विवेचक व थाना कार्यालय स्टाफ हुआ शामिल

सड़क दुर्घटनाओं में मृतक/घायलों के परिजनों को त्वरित मदद दिलाने के लिए कार्यशाला आयोजित की जिसमे
ऑनलाइन कार्यशाला में जनपद के समस्त थाना प्रभारी, विवेचक व थाना कार्यालय स्टाफ हुआ शामिल

फार्म भरकर दावा प्राधिकरण भेजने में आ रही समस्याओं का किया गया निराकरण

ऑनलाइन कार्यशाला

प्राधिकरण से सड़क दुर्घटनाओं में मृतक/घायलों के परिजनों को त्वरित रूप से MACT के अन्तर्गत उचित प्रतिकर धनराशि दिलवाने के सम्बन्ध में ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के समस्त थाना प्रभारी, दुर्घटना के प्रकरणों में विवेचना कर रहे सभी विवेचकों एवं सभी थानों के ऑफिस स्टाफ द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया।
कार्यशाला के दौरान दुर्घटना प्रकरणों में M.Act के फार्म 01 से 10 तक (FAR, IAR, DAR etc) को समय से सम्बन्धित दावा प्राधिकरण को भेजने में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु सीओ ट्रैफिक राकेश रावत एवं जिला जज हरिद्वार न्यायालय के M.Act के वरिष्ठ अधिवक्ता तेजेन्द्र कुमार गर्ग द्वारा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में पूर्ण विवरण देते हुए FAR, IAR, DAR रिपोर्ट से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी व विवेचकों की समस्याओं का निराकरण किया गया।

इसी कार्यशाला में दुर्घटना होने पर सर्वप्रथम मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा i-Rad की कार्यवाही समय से पूर्ण करने व i-Rad App में डाटा फीड करने में आ रही समस्याओं के निदान हेतु जनपद में i-Rad के नियुक्त District Roll out Manager हिमांशु धनाई द्वारा भी विवेचकों को i-Rad App के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए उन्हे आ रही समस्याओं का निदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।