बहादराबाद। 22 जुलाई को हुए मर्डर का खुलासा करते हुवे हत्या आरोपी को न्यालय में पेश किया।

बहादराबाद। 22 जुलाई को हुए मर्डर का खुलासा करते हुवे हत्या आरोपी को न्यालय में पेश किया।

ग्राम मरगूबपुर व ग्राम बोड्ढाहेड़ी थाना पथरी के युवकों का हाई स्कूल मरगूबपुर के पास हुए झगड़े जिसमें गोली लगने से एक युवक शोएब पुत्र मुर्तजा निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद की हत्या,हो जाने के संबंध में थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0 284/ 21 धारा 302/147/148/149/34 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कडे दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के सफल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष बहादराबाद के सधे हुए नेतृत्व में पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर हत्या में शामिल अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र मोहम्मद हसन निवासी बोड्ढाहेड़ी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि ग्राम मरगूबपुर के युवक मोहम्मद वली का पिटाई का वीडियो मैंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसको लेकर मोहम्मद वली मुझसे रंजिशन आए दिन परेशान करने लगा इस बात से बहुत परेशान होकर मैंने यह बात अपने साथियों को बताई, जिस पर हमने सबक सिखाने के लिए एक योजना के तहत मोहम्मद वली को हाई स्कूल मरगूबपुर के पास आने को कहा। जिस पर वो राजी हो गया और अपने अन्य साथियों के साथ बताए गए स्थान स्कूल में आ गया जहां मैं भी अपने साथियों के साथ स्कूल में पहुंच गया फिर हम लोगों की पहले आपस में बहस,व गाली गलौज फिर मार पिटाई होने लगी यह सब देख कर मेरे एक साथी अखलाक ने शोएब को गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया एवं हत्या में शामिल अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
पुलिस टीम संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष , Si संदीप चौहान, Si महेंद्र पुंडीर HC निजाम अली, कां0 सुशील,अरविंद,
राहुल ,बलवीर चौहान,
रविंद्र नेगी, प्रेम, हरजिंदर,
वीरेंद्र आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।