हरिद्वार। रविवार को पूर्व स्नातक परिषद् भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय द्वारा प्राचार्य डा. निरंजन मिश्रा की गिरफ्तारी के विरोध मैं पुलिस प्रशासन हरिद्वार व महन्त श्री रूपेन्द्र प्रकाश अवधूत मण्डल आश्रम में हवन का आयोजन किया गया जिसमें पंचपुरी के अनेक संस्कृत विद्यालय व महाविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया।

भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष देवेश पन्त ने कहा कि महन्त रूपेन्द्र प्रकाश अवधूत मण्डल आश्रम ने महाविद्यालय को खुर्द बुर्द नष्ट करने की बदनीयत से पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एक षडयन्त्र के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. निरंजन मिश्रा को गिरफ्तार करवाया है, पुलिस प्राचार्य को उनके कार्यालय से उठाकर ले गई जबकि एफ आई आर में उनका नाम तक नहीं है ओर न ही किसी प्रकार की कोई लिखित सूचना दी गई है।
महाविद्यालय परिषद् के उपाध्यक्ष सौरभ जोशी ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति जो प्रबल आपराधिक पृष्ठभूमि का ना हो तो कोरोना काल मैं पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है
महामंत्री पंकज कुमार जोशी ने मांग करते हुए कहा की राज्य सरकार व केंद्र सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कराये एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करे।
कोषाध्यक्ष कृष्णाकान्त ने कहा की डॉ निरंजन मिश्रा को सम्मान स्वरूप जेल से रिहा किया जाए अन्यथा यह उग्र आंदोलन का रूप ले सकता है
उदासीन संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक सागर झा ने कहा डॉ निरंजन मिश्रा के पढाये हुए सैकडों छात्र देश के विभिन्न स्थानों पर सेवा दे रहे है
केशव बलियानी जिलाध्यक्ष उत्तराखंड विद्यालय प्रबन्धकीय शिक्षक संघ ने कहा कि प्राचार्य डा. निरंजन मिश्रा इस कोरोना काल मैं भी आनलाईन छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे थे।
इस मौके पर आकाश भट्ट, कमल गहतोड़ी,मोहित उनियाल,दीपक पांडे,विक्रम भट्ट,ज्योति चौधरी,विपुल ध्यानी,रवि उनियाल,सतीश पनेरु,पवन जोशी नवीन प्रसाद,आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।