हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में ग्राम विकास के अधीन स्थापित रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर के क्रियान्वन/संचालन हेतु गठित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में ग्राम विकास के अधीन स्थापित रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर के क्रियान्वन/संचालन हेतु गठित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक आयोजित हुई।

मुख्य विकास अधिकारी को बैठक में रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर के पदाधिकारियों प्रशान्त उप्रेती एवं शैलेश रावत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि राज्य के सामुदायिक संगठनों, स्वरोजगारियों आदि को तकनीकी जानकारी प्रदान करने, उनकी वर्तमान आजीविका को सुदृढ़ बनाने तथा उनमें उद्यमशीलता विकसित किये जाने के उद्श्य से पौड़ी के दुगड्डा तथा अल्मोड़ा के हवालबाग विकास खण्ड में एक-एक रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर की स्थापना की गयी है। इसी के तहत जनपद हरिद्वार में भी अधिक से अधिक लाभार्थियों को आच्छादित किये जाने हेतु 1200 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत अभी तक रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर द्वारा 356 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
प्रतीक जैन द्वारा कि रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर द्वारा कौन-कौन सी सेवायें प्रदान की जाती हैं, के सम्बन्ध में पूछे जाने पर पदाधिकारियों ने बताया कि इसके अन्तर्गत राज्य में उद्यमशीलता की मानसिकता विकसित करना, उद्यम करने सम्बन्धी विचार को धरातल पर क्रियान्वित करने में सहयोग प्रदान करना, व्यवसाय की योजना बनाने में सहयोग प्रदान करना, व्यवसाय के पंजीकरण, उत्पादन, विपणन आदि में विधिक पहलुओं में मदद करना, बाजार तक पहुंच एवं लिंकेज में सहयोग, वित्तीय सेवायें हेतु पहुंच एवं निवेश के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान करना, विभिन्न अवधियों के प्रशिक्षण सत्र आयोजित करना आदि सेवाओं के माध्यम से सामुदायिक संगठनों, स्वरोजगारियों को पूरी मदद की जाती है।
मुख्य विकास अधिकारी ने रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर के पदाधिकारियों को आश्वास्त किया कि जनपद में जितने भी लाइन विभाग हैं, उनका आपको जनपद हरिद्वार के लिये निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने में पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास के अधीन स्थापित रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर का विभिन्न माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना भी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पीडी के0एन0 तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगश शर्मा, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, पीपीओ आर0के0, डीडीएम अखिलेश डबराल, सहायक प्रबन्धक प्रकाश असवाल, पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद