व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कप्तान अजय सिंह को पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए सौंपा 51000/- रुपये का चैक

हरिद्वार पुलिस के त्वरित कार्रवाई से खुश होकर व्यापारी ने एसएसपी को दिया 51 हजार रुपए का चैक

हरिद्वार पुलिस की सफलता और टीम वर्क को व्यापार मण्डल रुड़की ने सराहा

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कप्तान अजय सिंह को पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए सौंपा 51000/- रुपये का चैक

व्यापारी के ऑफिस से हुई लाखों की चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया था सफल खुलासा

04 को पकड़कर भेजा था जेल, जिनसे बरामद हुए थे 11 लाख 90 हजार रुपये

कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर निवासी श्री नवीन गोयल के आफिस के दरवाजे का शीशा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपयों की कैश चोरी की थी

इस घटना से जहां पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी तो वहीं चोरों के जल्दी न पकडे जाने पर उनके द्वारा रूपयों को ठिकाने लगाए जाने की प्रबल संभावना थी।

ऐसे में गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा गठित की गई पुलिस टीमों को दिशा निर्देशित करते हुए प्रकरण में चल रही प्रगति पर समय-समय पर रिपोर्ट भी प्राप्त करी।

कुशल पर्यवेक्षण एवं कोतवाली गंगनगर पुलिस टीम की सूझबूझ से दिन-रात की गई कड़ी मेहनत से 04 अभियुक्तों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 11 लाख 90 हजार रुपये कैश बरामद हुए।

एसएसपी अजय सिंह द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु तत्समय 5 हजार रुपये नगद परितोषिक की घोषणा की गई थी।

सफल खुलासे पर वादी नवीन गोयल उनके साथ आए सचिन गुप्ता एवं व्यापार मण्डल रुड़की के अन्य पदाधिकारियों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए एसएसपी अजय सिंह से उनके रोशनाबाद स्थित कार्यालय में मुलाकात कर कोतवाली गंगनहर पुलिस के टीम वर्क की प्रशंसा एवं कप्तान साहब के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनको खुलासे वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 51 हजार रुपये का चैक सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।