हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में रोजगार मेला आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में रोजगार मेला आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि आगामी 20 से 23 सितम्बर,2023 के बीच हरिद्वार में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित औद्योगिक संगठनों/विभागों से वार्ता हो चुकी है, उसी अनुसार रोजगार मेले की तिथि निर्धारित की गयी है। जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर कि रोजगार मेला किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है, तो अधिकारियों ने बताया कि शिवालिक नगर के पास चिन्मय डिग्री कॉलेज में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रोजगार मेला आयोजित करने के सम्बन्ध में जो भी तैयारियां व व्यवस्थायें की जानी हैं, उन्हें अभी से कार्य रूप देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में जो भी युवक/युवतियां प्रतिभाग करेंगे उनकी कितनी संख्या हो सकती है, उनके रजिस्ट्रेशन की क्या व्यवस्था करनी है, पूर्व रोजगार मेलों में अगर कहीं कोई कमी रह गयी थी तो उससे अनुभव लेते हुये, उसे कैसे दूर करना है आदि विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुये तद्नुसार सभी व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करें।
बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पूर्व में आयोजित किये गये विभिन्न रोजगार मेलों के सम्बन्ध में अपने अनुभवों को जिलाधिकारी के सम्मुख साझा किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, डीएसओ मुकेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, इण्डस्ट्री एसोसिएशन से हरेन्द्र गर्ग, महेन्द्र आहुजा, सेवा से हिमेश कपूर, मनोज मिश्रा सहित उद्योग तथा रोजगार से जुड़े हुये सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लालजीवाला पार्किंग में बसों पर बड़ी कार्रवाई 20 बसों के चालान, 3 सीज; 10 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान,जारी
0 Minutes
Uncategorized
खानपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक सौगात ₹130 करोड़ के तटबंधों को स्वीकृति!
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।