ग्राम बहादुरपुर जट्ट के पंचायत भवन में सीताराम अग्रवाल धर्माथ मेडिकल सेंटर हरिद्वार उत्तराखंड के सौजन्य से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
नेत्र चिकित्सा सिविल का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सोहंवीर पाल भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान और बीडीसी सदस्य चंद्रकिरण सिंह द्वारा किया गया चिकित्सा शिविर में 120 लोगों ने अपनी आंखों का चेकअप कराया और उन्हें निशुल्क दवाइयां और चश्मा वितरित किए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश चौधरी एडवोकेट, मंगेश कुमार, अरविंद चौधरी, बृजपाल चौधरी, गुलशनोवर, हिमांक सैनी, सचिन आर्य, संजीव कुमार, डा फकीर चंद वर्मा,आदि ने सहयोग किया।
ग्राम बहादुरपुर जट्ट के पंचायत भवन में सीताराम अग्रवाल धर्माथ मेडिकल सेंटर हरिद्वार उत्तराखंड के सौजन्य से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।