हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को आम जन को डेंगू के प्रति सतर्क व जागरूक करने की दृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को आम जन को डेंगू के प्रति सतर्क व जागरूक करने की दृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

तथा लोगों को डेंगू के प्रति सर्तक व जागरूक करते हुये श्रवण नाथ नगर आदि में होटल व घरो पर लार्वा होने की जाँच की, जिसमें जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक होटल के 04 कूलरों एवं 02-गमलो में डेंगू का लार्वा मिलने के साथ ही जगजीतपुर क्षेत्र में भी 02 मटको में डेंगू का लार्वा पाया गया, जिसको मौके पर ही उपस्थित टीम ने नष्ट करने की कार्रवाई की तथा सम्बन्धित के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये 2000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य के लिये चेतावनी भी दी गयी।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने आम जन को जागरूक किये जाने हेतु नगर निगम हरिद्वार द्वारा आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत कीटनाशको के छिडकाव एवं फोगिंग कार्य हेतु पांच स्प्रे टैंकर, 05 फॉगिंग मशीन तथा 10 फोन्टाना मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिये रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर निगम हरिद्वार को छह जोनों में बांटकर 101 फोगिंग मशीन तथा 02-02 फोन्टाना स्प्रे मशीन भी प्रत्येक जोन में भेजी जाये, जिसे निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने सम्बन्धित जोन में इन्हें तुरन्त रवाना कर दिया।
निरीक्षण व डेंगू के खिलाफ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रेमलाल, डिप्टी कलक्टर हरिद्वार मनीष सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम दयानन्द सरस्वती, एसीएमओ डा0 आर0के0 सिंह, डा0 तरूण मिश्रा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार, विकास चौधरी, श्रीकान्त, संजय शर्मा, धीरेन्द्र सेमवाल, मनोज, अर्जून, सुनीत, विकास छाछर व सुनील सफाई निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।