हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डेंगू के प्रभावी रोकथाम, आपदा प्रबन्धन, विधायक निधि के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डेंगू के प्रभावी रोकथाम, आपदा प्रबन्धन, विधायक निधि के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक को बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने डेंगू के प्रभावी रोकथाम, आपदा प्रबन्धन, विधायक निधि आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी, निशंक ने बैठक में अधिकारियों से जानकारी लेते हुये पूछा कि जनपद में कुल कितने केस डेंगू के हैं, कितने मरीज वर्तमान में भर्ती हैं, जनपद में कितने ब्लड बैंक हैं, प्लेलेट्स की जनपद में क्या स्थिति है, तो अधिकारियों ने बताया कि इस समय जनपद में 191 कुल डेंगू के पाजिटिव केस हैं, 23 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जनपद में कुल 13 ब्लड बैंक हैं तथा प्लेलेट्स की कहीं पर भी कोई कमी नहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि डेंगू के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम जनपद में विभिन्न माध्यमों से निरन्तर चलाया जा रहा है तथा शिक्षा विभाग द्वारा प्रार्थना के समय स्कूली बच्चों को डेंगू के सम्बन्ध में लगातार जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम हरिद्वार, रूड़की, पंचायती राज विभाग तथा अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि सभी जगह छिड़काव किया जा रहा है, बुखार होने पर डेंगू का टेस्ट कराया जा रहा है, होर्डिंग तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि मेडिकल टेस्ट के दौरान अगर कोई डेंगू का मरीज पाया जाता है, तो उसके पते की जानकारी सम्बन्धित को दी जाती है ताकि उस क्षेत्र में डेंगू के सम्बन्ध में विशेष ध्यान देते हुये सोर्स रिडक्शन तथा छिड़काव व चालानी कार्रवाई की जाती है। इस पर सांसद हरिद्वार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चालानी कार्रवाई की अपेक्षा लोगों को जागरूक करने पर अधिक जोर दिया जाये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुये डेंगू के खिलाफ सख्त से सख्त अभियान चलाना सुनिश्चित करंे।
बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सांसद हरिद्वार को आपदा के तहत अब तक क्या-क्या कदम उठाये गये हैं तथा अहेतुक मद में आपदा पीड़ितों को कितनी धनराशि का वितरण किया जा चुका है, के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने वित्तीय वर्षवार सांसद निधि में कितनी धनराशि आवंटित हुई थी, का पूरा विवरण प्रस्तुत किया। इस पर सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र तथा राज्य सरकार की जो भी जन कल्याणकारी योजनायें चल रही हैं, उनमें किस योजना में कितनी प्रगति हुई है, के सम्बन्ध में एक तुलनात्मक विवरण पम्पलेट के रूप में तैयार करना सुनिश्चित करें।
डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजक्ट जनपद के 75 अमृत सरोवर, आदर्श ग्राम योजना, आकांक्षी जनपद के रूप में हरिद्वार की रैंकिंग, जल जीवन मिशन, मेरा देश मेरी माटी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना, एचआरडीए की विभिन्न योजनाओं आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली तथा अधिकारियों को दिशा-निदेश दिये।
इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, रूड़की शोभाराम प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, पीडी के0एन0 तिवारी, एमएनए रूड़की विजय नाथ शुक्ल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी ओ0पी0 सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, एसीएमओ डॉ0 आर0के0 सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ0 गुरूनाम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल, ईई जल निगम सुश्री मिनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त, एआर कोआपरेटिव पी0एस0 पोखरिया, बीडीओ, नगर निकायों आदि के अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुये डॉक्टर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद