पथरी क्षेत्र के गांव में मगरमछ दिखने से मचा हडकम्प वन विभाग ने रेस्क्यू कर मगरमछ को पकड़कर जंगल में छोड़ा

पथरी क्षेत्र के गांव में मगरमछ दिखने से मचा हडकम्प वन विभाग ने रेस्क्यू कर मगरमछ को पकड़कर जंगल में छोड़ा

पथरी थाना क्षेत्र के गांव डांडी निवासी गौरव शर्मा रोजमर्रा के काम हेतु अपने खेत में गया था,जहां उनके ट्यूबवेल के निकट बने एक गड्ढे में से एक मगरमच्छ उन्हें अपनी ओर आता हुआ दिखाई दिया,गौरव शर्मा किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागा और तुरंत वन विभाग हरिद्वार रेंज के पथरी अनुभाग (पश्चिमी बीट) के वन बीट अधिकारी भूपेंद्र कुमार को दी।भूपेंद्र कुमार तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कईं घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर रेस्क्यू किया गया,जिसके बाद उसे वन विभाग की टीम द्वारा आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ा गया।
मगरमच्छ का रेस्क्यू होने के बाद सभी ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तथा त्वरित कार्यवाही के लिए वन विभाग की टीम का धन्यवाद किया।

रेस्क्यू करने वाली टीम में पथरी अनुभाग के वन बीट अधिकारी भूपेंद्र कुमार ,विजय कुमार,शमीम ओर सुनील कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण