हरिद्वार में वन निगम के 03 खनन लॉट का 1 अक्टूबर 2023 को उद्धघाटन, कार्य शुभारम्भ।

हरिद्वार में वन निगम के 03 खनन लॉट का 1 अक्टूबर 2023 को उद्धघाटन, कार्य शुभारम्भ।

जिलाधिकारी हरिद्वार के द्वारा 30 सितंबर 2023 को जनपद हरिद्वार के वन निगम के खनन लॉट में खनन कार्य शुरू करने के आदेश दिये गये, जिसके क्रम मे उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह व जिला खनन अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार के द्वारा वन निगम के डी0एल0एम0 रतिराम की उपस्थिति में रवासन नदी के लॉट 1 व लॉट 2 में विधिवत रूप से उद्धघाटन कर दिया गया है, अन्य लॉट कोटावाली में प्रबंध निदेशक वन निगम द्वारा उद्धघाटन किया गया। जिसमें 1 अक्टूबर 2013 को वन निगम के 03 खनन लॉट में खनन कार्य शुरू हो चुका है।
वन निगम के डी0एल0एम0 रतिराम ने अवगत कराया है कि रवासन प्रथम में 4 लाख घनमीटर, रवासन द्वितीय में 3 लाख घनमीटर और कोटावाली में 75 हजार घनमीटर उपखनिज का उठान किया जायेगा। इस वर्ष पहली बार यह हुआ है कि वन निगमो के लॉट का संचालन 1 अक्टुबर को शुरू हो रहा है, जिससे निगम को समय निकासी पूर्ण करने व राजस्व लक्ष्य पूर्ण करने में सफलता मिलेगी।
उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह का कहना है कि वन निगम के लॉट खुलने से जनपद में उपखनिज की आपूर्ति पूर्ण होंगी वंही लोगो को उचित मूल्य पर उपखनिज प्राप्त होगा।
जिला खनन अधिकारी ने वन निगम के कर्मचारियों को नियमानुसार कार्य करने और सभी मानक दुरस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा नदियों से कोई भी रास्ता किनारे की ओर न खुले उस हेतु किनारों की ओर खंदक खोदने हेतु निर्देश दिये गये है तथा जनपद के सभी खनन उधोगपतियों से वैध उपखनिज वन निगम से क्रय कर प्रयोग करने हेतु अपील की गयी है। उद्धघाटन में उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, डी0एल0एम0 हरिद्वार रतिराम, खनन निरीक्षक मनीष कुमार सहित वन निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण