ग्राम बहादुरपुर जट में संकल्प सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम बहादुरपुर जट में संकल्प सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया।

स्वच्छता सिविर के अंतर्गत ग्राम प्रधान ,ग्राम सभा सदस्य और ग्रामवासी द्वारा गांव की सड़कों नालियों की सफाई की गई और नेहरू मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल बहादुरपुर जट में स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया नेहरू मेमोरियल जूनियर स्कूल के बच्चों को हाथ धोने घर के साफ सफाई के बारे में विस्तार से बताया गया और बच्चों को साबुन वितरित किए गए संकल्प सप्ताह के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर जट आकाशी विकास ग्राम के रूप में चयनित किया गया है ब्लॉक बहादराबाद के अंतर्गत पांच गांव में से बहादरपुर जट्ट आकांक्षी ग्राम चयनित किया गया है इस अवसर पर स्वजल परियोजना अधिकारी हरिद्वार सी आर त्रिपाठी ने स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने गांव घर और सड़कों को स्वच्छ रखें प्रत्येक व्यक्ति को गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा करना चाहिए और उसका निस्तारण सही प्रकार से करना चाहिए इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि स्वच्छता का कार्य कोई अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना पड़ेगा हम सभी अपने आसपास के कूड़े को सही जगह पर डालेंऔर उसका निस्तारण ठीक प्रकार से करें कुछ व्यक्ति अपने आसपास के कूड़े को दूसरों के घरों में और गलत जगह में डाल देते हैं जिससे गंदगी की समस्या बनी रहती है नालियों की सफाई प्रतिदिन करनी चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य अपने ग्राम को स्वच्छता में नंबर एक लाना है जो व्यक्ति अपने घर को और अपने आसपास की सड़कों को साफ रखेगा उसे ग्राम पंचायत की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी अजय चौहान, बीड़ीसी सदस्य चंद किरण सिंह,ग्राम पंचायत सदस्य मंगेश कुमार,उप प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार, फकीरचंद वर्मा, संजय सिंघानिया, गुलशन, सूरज माल, सतीश चौधरी ,संदीप यादव, और नेहरू मेमोरियल जूनियर स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।