हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड इन्वेस्टमेंट समिट के दृष्टिगत नये पूंजी-निवेश एवं विस्तारीकरण में पूेजी निवेश के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड इन्वेस्टमेंट समिट के दृष्टिगत नये पूंजी-निवेश एवं विस्तारीकरण में पूेजी निवेश के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को श्रीमती पल्लवी गुप्ता, महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र ने पूंजी-निवेश एवं विस्तारीकरण में पूजी निवेश के सम्बन्ध विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैठक में एम०एस०एम०ई० नीति 2023 एवं मैगा पॉलिसी तथा कस्टमाईज पॉलिसी के सम्बन्ध में भी उपस्थित उद्योग घरानों को विस्तार से अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्योग घरानों से एक-एक करके उनके द्वारा किये जाने वाले पूंजी-निवेश के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उद्योग घरानों ने जनपद हरिद्वार में स्थापित इकाईयों में विस्तारीकरण हेतु किये जा रहे पूंजी निवेश तथा नये उद्यमों में किये जा रहे नये पूंजी निवेश के सम्बन्ध में 76 इकाईयों-मैसर्स इंटरनेश्नल मार्केटिंग कॉरपोरेशन, मैसर्स एच.पी.सी.एल, मैसर्स साइनोकैम फार्मा मेडिकल्स लिमिटेड, मैसर्स एकम्स ड्रग्स एण्ड फार्मामेडिकल्स लिमिटेड, मैसर्स समृद्धि ऑटोमेशन प्राईवेट लिमिटेड, मैसर्स हेमिलटन हाउस वेयर, मैसर्स एमबिट ट्रांसमिशन प्रोडेक्ट लिमिटेड, मैसर्स क्वालीमेड फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स अमित सिंघाल, मैसर्स मस्कोट हेल्थ सीरीज प्राइवेट लिमिटेड, राम किशन पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स पारीश फार्मामेडिकल्स, मैसर्स इंटरनेशनल मार्केटिंग कॉरपोरेशन,मैसर्स मोदिश डेरी एंड को.,मैसर्स फुलटास टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स मेडिश लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स सी सेक टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स ग्राउनबरी फार्मामेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स आई.ए.जी ऑटोमेशन प्र्रमुख द्वारा जनपद में पूंजी निवेश हेतु सहमति दी गयी है, जिसमें रूपये 5761.63 करोड़ का पूंजी निवेश किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
बैठक में उद्योग घरानों द्वारा जिलाधिकारी को उद्योग लगाने में भूमि सम्बन्धी समस्या से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भूमि से सम्बन्धित आ रही सभी समस्याओं के निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये।
बैठक में जनपद हरिद्वार के औद्योगिक संगठनों से सर्वश्री हरेद्र गर्ग, हिमेश कपूर, मनोज कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल गिरधर सिंह रावत, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी विकास ठाकुर, विभागों के अधिकारी, औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।