दूसरी शादी करने के बाद माँ अपने दो बच्चों को लावारिस छोड़ कर चली गयी थी लेकिन बच्चे माँ की तलाश में रोते बिलकते रह गए तभी ओपरेशन स्माइल टीम की मेहनत से लावारिस बच्चो को मिलाया बिछड़ी माँ से

दूसरी शादी करने के बाद माँ अपने दो बच्चों को लावारिस छोड़ कर चली गयी थी लेकिन बच्चे माँ की तलाश में रोते बिलकते रह गए तभी ओपरेशन स्माइल टीम की मेहनत से लावारिस बच्चो को मिलाया बिछड़ी माँ से

3-4 वर्ष के भाई बहन दर-दर ठोकरें खाने को हो रहे थे मजबूर, भूखे-प्यासे रहकर अपनी मां को कर रहे थे तलाश

ऑपरेशन स्माइल टीम की कड़ी मेहनत रंग लायी, बच्चों की मां अपने किए पर मांग रही है माफी

लगातार प्रयास के पश्चात टीम ने खोजे परिजन, बाल कल्याण समिति के आदेश पर किया परिजन के सुपुर्द

टीम A.H.T.U
ऑपरेशन स्माइल

मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल 2023 के तहत A.H.T.U. टीम (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने 30/09/2023 को रोडीबेल वाला चौकी क्षेत्रान्तर्गत स्थित पार्किंग से लावारिस अवस्था में बालक व बालिका को घुमते हुए पाया। पूछने पर दोनों बच्चों ने अपना क्रमशः मनीष पुत्र स्वर्गीय मोहित उम्र 4 वर्ष व देविका पुत्री स्वर्गीय मोहित उम्र 3 वर्ष बताया व जानकारी दी की वह दोनों भाई-बहन अपनी माता को तलाश रहे हैं।

A.H.T.U. के सदस्यों द्वारा आसपास तलाश के प्रयास किए गए लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी बच्चों की मां के बारे में कोई जानकारी न मिल पाने पर दोनों बच्चों को अग्रिम कार्यवाही करते हुए बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेश पर खुला आश्रय गृह ज्वालापुर में संरक्षण दिलवाया गया एवं DCRB सहरानपुर व SCRB लखनऊ उ0प्र0 को इन दोनो नाबालिक बच्चों की फोटो भेजकर शिनाख्त करने का आग्रह किया गया।

बच्चों द्वारा बताए गए “मुंझेड़ा “नामक ग्राम को ढूंढने हेतु मुजफ्फरनगर ,सहारनपुर ,बिजनौर एवं दिल्ली में ऑपरेशन स्माइल के तहत काम कर रही A.H.T.U. टीम हरिद्वार द्वारा तलाश एवं संपर्क अभियान चलाकर की जा रही कठिन परिश्रम व मेहनत के फलस्वरुप दिनांक 05.10.2023 की सायं आखिरकार टीम ने सफलता हासिल कर बच्चों के परिजनों को खोजने में कामयाबी हासिल कीय़।

बच्चों के मामा निवासी ग्राम जट मंझेड़ा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश द्वारा बताया गया कि बच्चों की माता के पूर्व पति मोहित का स्वर्गवास हो चुका है। अभी दो माह पूर्व शिखा का दूसरा विवाह किया गया परंतु पारिवारिक झगड़ों के कारण उत्पन्न मानसिक दबाव के चलते बच्चो की माता शिखा उन्हे लावारिस हालत में हरिद्वार छोड़ गई। दोनों बच्चों के बारे में परिजन द्वारा पूछने पर वह रोती रही और बच्चो को हास्टल छोड़ने की बात बोलती रही।

ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार द्वारा बच्चों के विषय में हकीकत बताने पर पूरी बात खुलकर सामने आयी। बालक बालिका के अत्यंत दयनीय स्थिति में आने जाने वाले यात्रियों से भिक्षा व भोजन मांगने व सड़क के किनारे फूटपाथ पर घूम कर अपनी माता को तलाश करने की जानकारी मिलने पर परिजन बेहद भावुक और हतप्रभ नजर आए।
महिला द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने तथा परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा आग्रह करने पर बच्चों के परिजनों को हरिद्वार लाकर बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेश पर काउंसलिंग के उपरांत दोनों बच्चों को परिजनों के सपुर्द किया गया।

अपनी गलती पर शर्मिंदा मां ने भूल सुधारने का मौका देकर बच्चे सकुशल वापस लौटाने पर उत्तराखंड पुलिस की ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार का आभार जताया तथा वादा किया कि कभी भी भविष्य में वह ऐसी गलती नही दौहराएगी।

ऑपरेशन स्माइल टीम हरिदार
1.SI जयवीर सिंह रावत
2.SI किरण गुसाई
3.हेडoकाoराकेश कुमार
4. कांo चाo दीपक चन्द
5.कॉन मुकेश कुमार
6. कॉन विमल कुमार
7.काo बलवंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।