बेलड़ा प्रकरण को लेकर बहुजन क्रांति मोर्चा एवं चमार वाल्मीकि महासंघ ने किया बड़ा ऐलान

बेलड़ा प्रकरण को लेकर बहुजन क्रांति मोर्चा एवं चमार वाल्मीकि महासंघ ने किया बड़ा ऐलान

बेड़ा प्रकरण को लगभग 4 महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक भी पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला सरकार अपनी आंख और कान बंद किए हुए बैठी है लेकिन मृतक पंकज व प्रमोद के परिवार वालों को अब तक भी कहीं इंसाफ की किरणें नजर नहीं आ रही है इंसाफ को लेकर रुड़की रविदास घाट पर लगभग 18 ,20 दिन हो चुके हैं जो शांतिपूर्ण धरना चल रहा है लेकिन पीड़ित परिवारों की सुनने वाला कोई नहीं है अब बहुजन क्रांति मोर्चा,एवं चमार वाल्मीकि महासंघ ने सरकार को घेरने को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा कि हम मूल निवासी बहुजन समाज के सम्मानित साथियों को बहुत ही खेद के साथ सूचित किया जाता है कि उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के ग्राम बेलड़ा कांड की पीड़ित महिलाएं रविदास घाट रुड़की हरिद्वार एवं पीड़ित प्रोफेसर रितु दिल्ली में लंबे समय से न्याय के लिए धरने पर बैठी हैं।जबकि दोनों घटनाओं में दोषियों के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं परंतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार ने दोषियों की अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं कराके संविधान का उल्लंघन कर अनुसूचित जाति की महिलाओं का घोर अपमान किया है।
बेलड़ा कांड की पीड़ित अनुसूचित जाति की महिलाओं एवं दिल्ली की अनुसूचित जाति की पीड़ित डॉक्टर रितु को न्याय दिलाने के लिए बामसेफ के आफसूट संगठन बहुजन क्रांति मोर्चा एवं चमार वाल्मीकि महासंघ के कार्यकर्ताओं की ओर से एक अति आवश्यक बैठक का 9 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार समय दोपहर 1:00 बजे सफाई कर्मचारी यूनियन भवन नगर निगम हरिद्वार में आयोजन किया गया है। पीड़ित महिलाओं से सहानुभूति रखने वाले मूल निवासी बहुजन समाज के जागरुक साथियों से अनुरोध है कि सभा में समय पर पहुंचकर लंबे अर्से से धरने पर बैठी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की रणनीति में अपने विचार व्यक्त करें।

भानपाल सिंह रवि (जिला अध्यक्ष) चमार वाल्मीकि महासंघ हरिद्वार मो.न.9149363623
सरोज पाल सिंह ( जिला संयोजक) बहुजन क्रांति मोर्चा जिला हरिद्वार मोबाइल नंबर 9410 7711 00
(भंवर सिंह एवं राजेंद्र श्रमिक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।