रामलीला समिति बहादरपुर जट्ट के सदस्यों ने थाना पथरी के नवनियुक्त थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को पुष्प गुच्छ व शॉल भेट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रविंद्र कुमार अपने अनुभव के आधार पर थाना पथरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे ऐसी आपसे अपेक्षा की जाती है थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाना नशे पर लगाम लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के प्रधान चौधरी धीर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जिवेन्द्र तोमर, अशोक, राकेश उर्फ कुकू ,अशोक पंडित , रेनू चौधरी, अरुण रेड्डी, राहुल चौहान, आदि उपस्थित रहे।
रामलीला समिति बहादरपुर जट्ट के सदस्यों ने थाना पथरी के नवनियुक्त थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को पुष्प गुच्छ व शॉल भेट कर सम्मानित किया।