हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में जल जीवन मिशन की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में जल जीवन मिशन की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम राजेश गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जल जीवन मिशन की पांच करोड़ से ऊपर की कितनी योजनायें हैं, दो करोड़ से पांच करोड़ तक की कितनी योजनायें हैं तथा उससे कम लागत वाली कितनी योजनायें हैं एवं किसमें कितना प्रतिशत कार्य हो चुका है तथा शेष कार्य कितने समय में पूरा हो जायेगा आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बैठक में थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिये चयनित फर्म के अधिकारियों से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने में सम्बन्धित विभागों द्वारा जो भी सामग्री इस्तेमाल की जा रही है, उसका मानक, स्टैण्ड पोस्ट की ऊंचाई, ओवर हैड टैंक बनाने में इस्तेमाल की गयी सामग्री का रेशियो, कितनी गहराई तक पानी की पाइप डाली गयी है आदि के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी ली। उन्होंने थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिये चयनित फर्म के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानकों के उल्लंघन तथा निरीक्षण के बाद कितने प्रकरणों के कार्यों में सुधारात्मक कार्य किये गये, के सम्बन्ध में तहसीलवार यथाशीघ्र एक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने में जो रोड कटिंग हुई है, के सम्बन्ध में जानकारी ली तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड कटिंग की जितनी स्वीकृति दी गयी है, उस अनुसार जल जीवन मिशन से जुड़े विभागों ने रोड कटिंग का पैसा अभी तक नहीं उपलब्ध कराया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की तथा निर्देश दिये कि आपसी समन्वय व संवाद स्थापित करते हुये इसका समाधान जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि अब बरसात लगभग समाप्ति की ओर है तथा जहां पर भी रोड कटिंग की गयी है, उसकी मरम्मत युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी कुल सड़कों की कितने किलोमीटर लम्बाई है, उसमें से कितने किलोमीटर की मरम्मत हो चुकी है तथा शेष सड़कों की मरम्मत कितने समय में हो जायेगी, के सम्बन्ध में एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य करने में कहीं कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है, के सम्बन्ध में पूछा तो विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ जगहों में विद्युत के खम्भे गाड़ने में अड़चन पैदा करने तथा कहीं पर ट्यूबवेल के लिये दिये गये कनेक्शन से कुछ तत्वों द्वारा छेड़छाड़ किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित एसडीएम को इन प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर करने के साथ ही ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी स्कीम पूरी हो रही है, उनका हर घर नल से जल महोत्सव आयोजित करके सार्टीफिकेशन करवाना भी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिानव शाह, एसडीएम सदर अजयबीर सिंह चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, प्रशिक्षु आईएएस दीपक रामचन्द्र सेठ, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता पीआईयू(अमृत) सी0पी0एस0 गंगवार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एस0एस0 उस्मान, अधिशासी अभियन्ता नलकूप, थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिये चयनित फर्म के अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।