खनन विभाग, हरिद्वार की कार्यवाही में अवैध परिवहन और ओवर लोड में 6 ट्रक सीज और 02 अवैध भराव पर सीज की कार्यवाही।

खनन विभाग, हरिद्वार की कार्यवाही में अवैध परिवहन और ओवर लोड में 6 ट्रक सीज और 02 अवैध भराव पर सीज की कार्यवाही।

 जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा बैठक में दिये गये निर्देशो के क्रम में जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के बहादराबाद से बेडुपुर-भगवानपुर मोटर मार्ग पर खनन विभाग की टीम के साथ औचक निरीक्षण कर रहे थे, जिसमें 02 वाहन बहादराबाद के निकट अवैध उपखनिज परिवहन करते पाये गये, जिनके पास वैध रवन्ना नही पाया गया अन्य 04 वाहन इमलीखेड़ा के निकट जांच के दौरान ओवर लोड और ई रवन्ना से 10 टन अधिक मिट्टी परिवहन करते पकड़े गये, जिसके सम्बंध में वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज और ओवर लोड होने सम्बंधित ठोस जबाब नही दे पाये। जिन्हें सीज कर दरियापुर स्थित पेट्रोल पंप पर अनुज्ञाधारक के प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया है। इसके अतिरिक्त भगवानपुर रोड पर नीलकंठ ढाबे के सामने एक अवैध  मिट्टी भराव पाया गया, जिसकी पैमाइश टीम द्वारा की गयी है साथ ही पनियाला रुड़की में अवैध भराव की पैमाइश भी की गई है, जिस पर अवैध भराव की आख्या जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित कर जुर्माना वसूला जाएगा। जनपद में खनन विभाग द्वारा लगातार अवैध खनन व परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगी। 

 आज की कार्यवाही में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, खान निरीक्षक मनीष कुमार, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह और पी0आर0डी0 जवान जशवंत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।