हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में टैक्सी ड्राईवर एवं आनर्स एसोसिएशन हरिद्वार की समस्याओं के समाधन के सम्बन्ध  में एक बैठक आयोजित हुई। 

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में टैक्सी ड्राईवर एवं आनर्स एसोसिएशन हरिद्वार की समस्याओं के समाधन के सम्बन्ध  में एक बैठक आयोजित हुई। 

बैठक में टैक्सी ड्राईवर एवं आनर्स एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि चारधाम यात्रा सीजन में हरिद्वार जनपद में रजिस्टर्ड गाड़ियों के अतिरिक्त अन्य राज्यों की गाड़ियां भी ऑल इण्डिया बेस का लाइसेंस बनाते हुये हमारे व्यवसाय को प्रभावित कर रहे हैं। इस व्यवसाय में ऐसे लोग भी लिप्त हैं, जिनके पास न तो अपनी गाड़ी हैं और न ही इस व्यवसाय से उनका कोई लेना-देना है, वे भी कमीशन बेस पर कार्य करते हुये रेलवे स्टेशन स्थित पार्किग सहित विभिन्न पार्किंग स्थलों से गाड़ियां बुक करा रहे हैं, जिससे हमारे व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ रहा है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने टैक्सी ड्राईवर एवं आनर्स एसोसिएशन की समस्याओं को ध्यान से सुना तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में एक रोस्टर तैयार कर लिया जाये, इसके तहत जांच करते हुये आई0पी0सी0 की धाराओं में चालान किया जाये। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में रेलवे के अधिकारियों से भी बातचीत की जायेगी। 

इस अवसर पर डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त, सीओ सुश्री निहारिका सेमवाल सहित  टैक्सी ड्राईवर एवं आनर्स एसोसिएशन हरिद्वार के सम्बन्धित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।