हत्या के प्रयास के आरोपी पति को हरिद्वार पुलिस ने 10 घण्टे के भीतर दबोचा पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, जान से मारने का था इरादा

हत्या के प्रयास के आरोपी पति को हरिद्वार पुलिस ने 10 घण्टे के भीतर दबोचा

पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, जान से मारने का था इरादा

जान के दुश्मन पति के चपेट में आयी महिला के भाई की शिकायत पर था मुकदमा दर्ज

हत्या के प्रयास के आरोपी पति को हरिद्वार पुलिस ने 10 घण्टे के भीतर दबोचा

गुनहगार पति पर लगी धारा ३०७, अदालत में किया जा रहा है पेश

अभियुक्त पत्नी के रात को मजदूरी के लिए जाने से था नाराज

जरा जरा सी बात पर बड़ी घटना कर देना समाज के लिए चिंता का विषय है एसएसपी हरिद्वार

थाना खानपुर

महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों के प्रति बेहद संजीदा एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के कड़े दिशा निर्देशन में खानपुर पुलिस ने 10 घंटे के अंदर अभियुक्त को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

को मनसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर नगर निवासी अंकित ने थाना खानपुर पर लिखित तहरीर देकर बताया की उसके जीजा ने उसकी बहन पर जान से मारने के इरादे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे उसकी बहन गम्भीर रूप जल गई।

शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला संबंधी बड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल एसपी देहात से मामले के संबंध में पूरी जानकारी दी एवं समय-समय पर अधीनस्थों से इस बारे में जानकारी लेते रहे।

खानपुर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को दबोचने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मुखबिर की सूचना पर कल रात्रि में भोपा अंतरराज्य बॉर्डर के पास जंगल से आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

पूछताछ में प्रकाश में आया कि मना करने पर भी पत्नी के रात में गन्ने की चरखी पर मजदूरी के लिए जाने से नाराज पति ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

मात्र 10 घंटे की भीतर इस सफल खुलासे पर स्थानीय जनता द्वारा खानपुर पुलिस की प्रशंसा की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

विजयपाल उर्फ सेठु पुत्र चन्दरु निवासी ग्राम तुग़लपर थाना खानपुर जिला हरिद्वार

पुलिस टीम

SI विनोद थपलियाल (थानाध्यक्ष खानपुर) SI कल्पना शर्मा,SI रूकम सिंह नेगी, HC रामवीर सिंह, HC चालक जयपाल सिंह, C सुखविंदर सिंह,C सुधीर चौधरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।