हरिद्वार: प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बुधवार को  रोशनाबाद में विकास भवन के सभागार में नार्को कोआर्डिनेशन सेण्टर (एन..सी.ओ.आर.डी.) विषयक जनपद स्तरीय समिति की एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बुधवार को  रोशनाबाद में विकास भवन के सभागार में नार्को कोआर्डिनेशन सेण्टर (एन..सी.ओ.आर.डी.) विषयक जनपद स्तरीय समिति की एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह ने इस सम्बन्ध में पूर्व में आयोजित बैठक में लिये गये निर्णयों की विस्तार से जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब व ड्रग्स के मामले ज्यादा प्रकाश में आते हैं। बैठक में जनपद में कौन-कौन से क्षेत्र ऐसे हो सकते हैं, जहां पर अवैध ड्रग्स, शराब तथा भांग अथवा जंगली भांग के अवैध कारोबार की संभावनायें हैं, के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।  प्रतीक जैन ने पुलिस अधिकारियों से बैठक में जानकारी ली कि इधर आपने कितने एफआईआर ड्रग्स आदि के मामले में दर्ज किये। इस पर उन्होंने बताया कि इधर तीन एफआईआर दर्ज की गयी हैं तथा इस तरह के अवैध कारोबार की धर-पकड़ के लिये द्रोण तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।  इसी तरह एक्साइज विभाग के अधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि समय-समय पर चलाये गये अभियान के तहत पांच हजार लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गयी तथा 251 अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।  इसके अतिरिक्त अवैध भांग की खेती के खिलाफ भी वन विभाग के साथ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। प्रतीक जैन ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि वे अवैध ड्रग्स आदि के सम्बन्ध में कार्रवाई करने हेतु थानेवार प्रत्येक माह के लिये थानों को लक्ष्य देना सुनिश्चित करें। 

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अवैध ड्रग्स, शराब तथा भांग अथवा जंगली भांग के अवैध कारोबार की संभावनायें वाले क्षेत्रों को चिह्निित करते हुये क्षेत्रवार रोस्टर तैयार कर लें तथा दीपावली तक प्रतिदिन ऐसे तत्वों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को भी निर्देश दिये कि वे भी इस सम्बन्ध में ग्राउण्ड निरीक्षण करते हुये अपने स्तर से रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा व समाज कल्याण विभाग के  अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों  में पेण्टिंग प्रतियोगिता तथा रैलियों आदि के माध्यम से इस सम्बन्ध में जन-जागरूकता पैदा करना सुनिश्चित करें। 

इस अवसर पर एसडीएम लक्सर जी0एस0 चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, सीओ सुश्री निहारिका सेमवाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुश्री ममता, आबकारी विभाग से अजय नेगी, जिला प्रोबेशन से राजकुमार गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।