हरिद्वार जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी  प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड/नगर निकायों में जनपद के विभिन्न ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों से एकत्रित हुई पवित्र माटी के कलशों को विकास भवन रोशनाबाद से हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिये रवाना किया, जहां से विभिन्न क्षेत्रों के ये पवित्र माटी के कलश समारोहपूर्वक दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित अमृत वाटिका पहुचेंगे। 

हरिद्वार जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी  प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड/नगर निकायों में जनपद के विभिन्न ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों से एकत्रित हुई पवित्र माटी के कलशों को विकास भवन रोशनाबाद से हरी झण्डी दिखाकर प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिये रवाना किया, जहां से विभिन्न क्षेत्रों के ये पवित्र माटी के कलश समारोहपूर्वक दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित अमृत वाटिका पहुचेंगे। 

’’मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के तहत आयोजित इस कलश यात्रा का, विकास खण्ड बहादराबाद से श्री साहिर, भगवानपुर से नीटू, खानपुर से शिवम राज सिंह, लक्सर से कृष्णपाल, नारसन से सुमित कुमार, रूड़की से शाहनवाज तथा इसी तरह शहरी निकायों से नगर निगम हरिद्वार से सुश्री अपराजिता, नगर निगम रूड़की से अरूण दीप, नगरपालिका परिषद मंगलौर से सुश्री अंजली, भगवानपुर से विकास कुमार, शिवालिक नगर से प्रेरणा सैनी, लक्सर से भूपेन्द्र कुमार, पिरान कलियर से सुश्री शुभि कुर्ला, नगर पंचायत लण्ढौरा से पंकज कुमार, झबरेड़ा से असिफ अली, पाडली गुर्जर से सागर, ढण्डेरा से निशान्त शर्मा, ईमलीखेड़ा से सुश्री अराधना, रामपुर से सुश्री अर्शिका, सुल्तानपुर आदमपुर से सौरभ कुमार, अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के तहत आयोजित इस कलश यात्रा के लिये हार्दिक बधाई व शुभकामना दी। 

इससे पूर्व जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल कार्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें सेण्ट थामस पब्लिक स्कूल नवोदय नगर की छात्राओं ने देश-भक्तिपरक विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी, जिनकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर पीडी के0एन0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी श्रीमती शबाली गुरूंग, व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग मुकेश भट्ट, समीर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।