चमन लाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदान जन जागरूक रैली का किया आयोजन

चमन लाल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदान जन जागरूक रैली का किया आयोजन

चमन लाल महाविद्यालय, लंढौरा, हरिद्वार के चुनाव साक्षरता क्लब के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं द्वारा आज दिनांक 26 अक्टूबर, 2023 को मतदाता जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष, अतुल हरित जी, प्राचार्य डा. सुशील उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमे महाविद्यालय के समस्त सकाय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया चुनाव साक्षरता क्लब के कैंपस एंबेसडर डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन शासन के निर्देशानुसार 2024 के लोकसभा चुनाव के मध्य नजर किया गया है जिससे कि लोगों को जागरूक किया जा सके कि वह अपने मत का प्रयोग अधिक से अधिक करें और जो युवक-युवतियाँ 18 वर्ष की आयु को पूरा कर रहे हैं वह भी अपने मत बनवा कर लोकतंत्र मे भगीदार बन सके जिससे लोकतंत्र के महाकुम्भ मे समस्त लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके रैली में भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन खासकर के पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग मिला रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर के लंढौरा के विभिन्न बाजारों व मोहल्लों से होकर के गुजरी जिससे जनता को उनके मताधिकार के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके अंत में रैली का समापन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील उपाध्याय ने सभी छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया  बनवा ले ताकि वह भी आगामी आम चुनाव में हिस्सेदार बन सके प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष अतुल हरित जी के द्वारा सभी छात्राओं को अनुशासन में रहकर के सफल आयोजन की बधाई दी गई वह भविष्य में इस तरीके के कार्यक्रम होने चाहिए ताकि जनता जागरुक हो सके कार्यक्रम उन्होंने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारीयों तथा छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए ताकि शिक्षा के साथ-साथ जनता में जागरूकता भी बढे रैली को सफल आयोजन मैं एनएसएस  अधिकारी  डॉ. मौ. इरफान,एंटी ड्रग्स सेल के प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार चौहान, एनसीसी अधिकारी डॉक्टर अपर्णा शर्मा, रोमन रेंजर्स अधिकारी डॉक्टर सूर्यकांत शर्मा, डॉक्टर रिचा चौहान, नवीन कुमार, डॉक्टर हिमांशु कुमार, अनुशासन अधिकारी डॉ निशु कुमार दो पुनीता शर्मा डॉक्टर दीपा अग्रवाल डॉ प्रभात कुमार डॉक्टर तरुण कुमार गुप्ता डॉ कुलदीप कुमार डॉ विमल कांत तिवारी तथा महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा  l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।