खनन विभाग की कार्यवाही में देर रात अवैध परिवहन में 02 ट्रक सीज किये।

खनन विभाग की कार्यवाही में देर रात अवैध परिवहन में 02 ट्रक सीज किये।

खनन विभाग की टीम को अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर देर रात 10.30 बजे कटारपुर की ओर गस्त पर गयी थी, जिसमें कटारपुर के पास 02 ट्रक उपखनिज कोरसेंड भरे आते दिखे, जिनके सम्बंधित में खान निरीक्षक ने उपखनिज सम्बंधित दस्तावेज मांगे गये तो दोनों वाहन चालक वाहनों में भरे उपखनिज सम्बंधित वैध दस्तावेज नही दिखा पाये जिससे वाहनों में अवैध उपखनिज भरे होने की पुष्टि हुयी, जिन्हें खनन विभाग की टीम द्वारा ग्राम कटारपुर स्थित साईं स्टोन क्रेशर में खड़ा करके सीज की सुपुर्दगी स्टोन क्रेशर के मुंशी को दी गयी है। 

टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान जानकारी मिली कि वाहनों के ड्राइवरों के द्वारा अपने मालिको को वाहन सीज होने की खबर दी गयी है, जिससे टीम आगे नही बढ़ पायी और जैसे ही टीम जगजीतपुर पुलिस चौकी के पास पहुंची तब ऋषिकेश क्षेत्र के बताये जाने वाले ट्रांसपोर्टर जिनके वाहन थे और कुछ अन्य लोगों द्वारा खनन विभाग की सरकारी वाहन को रोककर घेर लिया जो वाहनों को छोड़ने का दबाब बनाने लगे, जिससे टीम की अन्य कार्यवाही वंही पर रुक गयी। पुलिस चौकी के सामने ही वाहन को घेरे जाने के उपरांत भी तत्समय तैनात पुलिस स्टाफ द्वारा टीम की सुरक्षा हेतु कोई बात नही सुनी। मामला जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में टीम द्वारा लाया गया तब जाकर टीम वापस आ पाई। 

अवैध खनन की कार्यवाही में खनन निरीक्षक मनीष कुमार, सर्वेयर विवेक कुमार, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह, विजय सिंह व पी0आर0डी0 जवान पदम् उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।