हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय प्रतीक जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में स्थानीय नागर निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के सम्बन्ध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। 

हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय प्रतीक जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में स्थानीय नागर निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के सम्बन्ध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय ने कहा कि निर्वाचक नामावली किसी भी निर्वाचन का मुख्य आधार होती है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिये आवश्यक है कि निर्वाचक नामावली में ऐसे सभी व्यक्तियों के नाम अंकित हों, जिन्हें कानून के अन्तर्गत मत देने का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली तैयार करने में हर प्रकार की सावधानी प्रत्येक स्तर पर बरती जाये।  प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय नागर निकायों की निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु प्रति वार्ड एक सर्वेयर तथा पांच सर्वेयर पर एक आब्जर्वर की नियुक्ति करते हुये उसकी सूची आगामी पांच नवम्बर तक हरहाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी पंचास्थानि चुनावालय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि आगामी 07 से 09 तारीख तक सर्वेयर तथा आब्जर्वर को विधिवत निर्वाचक नामावली तैयार करने के सम्बन्ध में पूरा प्रशिक्षण देने के साथ ही सर्वे के कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी उन्हें उपलब्ध करा दी जाये। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि वे सर्वेयर तथा आब्जर्वर को इस दौरान जो प्रशिक्षण दिया जायेगा, उस पर पूरी नजर रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि निर्वाचक नामावली तैयार करने की पूरी सूचना आगामी 13 दिसम्बर,2023 तक जनपद मुख्यालय में पहुंच जानी चाहिये। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)  दीपेन्द्र सिंह नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एसडीएम सदर अजय बीर सिंह  एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी रूड़की विजयनाथ शुक्ल, सहायक पंचास्थानि अधिकारी आर0आर0 थपलियाल, सहायक नगर आयुक्त हरिद्वार श्याम सुन्दर प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शिवालिक नगर  सुभाष कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत झबरेड़ा  रमेश पाठक, पिरान कलियर मो0 गौहर हयात, भगवानपुर  मौ0 नौशाद, पाडली गुज्जर दीपक कुमार शर्मा, ढण्डेरा  संजय रावत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।