हरिद्वार:जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में 23वें राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। 

हरिद्वार:जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में 23वें राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। 

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह ने राज्य स्थापना दिवस समारोह आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। 

धीराज सिंह गर्ब्याल ने 23वें राज्य स्थापना दिवस समारोह को धूमधाम से मनाये जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये कि 08 से 10 नवम्बर,2023 तक जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एल0ई0डी0 बल्बों के माध्यम से प्रकाशमान किया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस अवसर पर प्रत्येक सीएचसी में चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाये, जिसमें आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही लोगों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि की भी जांच की जाये तथा मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन भी करवाना सुनिश्चित किया जाये। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थापना दिवस 09 नवम्बर,2023 को जनपद के विभिन्न विभागों, स्कूल कॉलेजों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज से भीमगौड़ा बैरियर हरिद्वार तक झांकियां निकाली जायें तथा सायं 4.00 बजे ऋषिकुल आडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाये, जिसके नोडल अधिकारी रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी होंगे। 

 धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनपद के सभी स्कूलों में ’’राज्य गठन से अब तक उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लाभ’’, विभिन्न क्षेत्रों में ’’उत्तराखण्ड के विकास की सम्भावनायें’’ विषयों पर निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन करायें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस दिन विशेष स्वच्छता अभियान के तहत अन्य स्थानों के अलावा गंगा घाटों की सफाई भी करवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इनके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगितायें बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन, दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण, पेण्टिंग प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी स्थापना दिवस के अवसर पर किया जाये। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की  अभिनव शाह, एसडीएम सदर अजय बीर सिंह  डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम लाल, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी रूड़की विजयनाथ शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी  के0के0 गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, जीएमडीआईसी सुश्री पल्लवी गुप्ता, पर्यटन अधिकारी  सुरेश सिंह यादव, बीडीओ, अधिशासी अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद