हरिद्वार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत जिला गंगा संरक्षण समिति हरिद्वार के तत्वाधान में रिवर फ्रंट चंडीघाट में शनिवार को  गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गय। 

हरिद्वार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत जिला गंगा संरक्षण समिति हरिद्वार के तत्वाधान में रिवर फ्रंट चंडीघाट में शनिवार को  गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गय। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रीन मैन विजय पाल बघेल ने किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए घाट पर हाट, पेंटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता, गंगा रन दौड़ आदि का भी आयोजन किया गया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किये गये।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ग्रीन मैन बघेल ने कहा कि निर्मल गंगा और निर्मल धारा हमारा उद्देश्य रहा है। उन्होंने इस मौके पर गंगा के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिये हमें अधिक से अधिक पौंधों का रोपण करना चाहिए, जिससे कि हमें तथा आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातातरण मिल सके। 

 इस मौके पर गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ ही मां गंगा की आरती भी की गयी। 

मंच का सफल संचालन उप वन संरक्षक सुश्री संदीपा शर्मा एवं मनोज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डीएफओ नीरज शर्मा, अधिशासी अभियन्ता सुश्री मीनाक्षी मित्तल, जिला नियोजन अधिकारी नमामि गंगे  सत्य देव आर्य,राजीव धीमान, जिला गंगा समिति सदस्य  रामेश्वर गौड़, मनोज मिश्रा सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद