भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने रूपक महोत्सव में बढाया उत्तराखण्ड का मान।

भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने रूपक महोत्सव में बढाया उत्तराखण्ड का मान।

हरिद्वार। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से सम्बद्ध  भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार के छात्रों ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,हिमाचल प्रदेश के गरली परिसर में उत्तरक्षेत्रीय रूपक महोत्सव में प्रतिभाग किया। छात्रों ने रूपक महोत्सव में डॉ. निरञ्जन मिश्र  द्वारा रचित ‘मर्त्यचातुर्यम्’ हास्य नाटक का संस्कृत में मञ्चन किया। छात्रों की प्रस्तुति अत्यन्त प्रभावशाली रही, जिसके कारण महाविद्यालय के छात्रों ने उत्तरक्षेत्रीय रूपक महोत्सव में तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दीपक पाण्डेय, सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार दीपांशु हर्बोला एवं मयङ्क पाण्डेय तथा सर्वश्रेष्ठ साज-सज्जा का पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय के छात्र विजयी होने के कारण अब अखिल भारतीय स्तर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले रूपक महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

विजयी छात्रों के आगमन पर महाविद्यालय परिवार तथा छात्र-छात्राओं द्वारा विजयी छात्रों का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के वित्त-विभाग के सहायक निदेशक अनिल कुमार नौडियाल ने सभी विजेता छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ समर्पित करते हुए कहा कि विजयी छात्रों से सभी छात्र प्रेरणा लेकर निरन्तर संस्कृत के विकास का कार्य करते रहें। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.के. सिंहदेव ने कहा कि महाविद्यालय छात्रों की इस उपलब्धि से हम सब गौरवान्वित है। छात्रों के सतत विकास हेतु महाविद्यालय स्तर पर जो भी आवश्यक है, वे सब कार्य निरन्तर किये जायेंगे।

इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह, कृष्णकान्त पचौली, दीपक रतूडी, डॉ. निरञ्जन मिश्र, डॉ. मञ्जु पटेल, डॉ. रवीन्द्र कुमार, डॉ. आशिमा श्रवण, डॉ. आलोक सेमवाल, डॉ. दीपक कोठारी, विवेक शुक्ला डॉ. प्रमेश बिजल्वाण, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।