जल भराव की समस्या को देखते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने निजी खर्चे से गांव जैनपुर झंझेडी में तालाब के  सौंदर्यीकरण कार्य का ग्रामवासियों के साथ किया निरक्षण।

जल भराव की समस्या को देखते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने निजी खर्चे से गांव जैनपुर झंझेडी में तालाब के  सौंदर्यीकरण कार्य का ग्रामवासियों के साथ किया निरक्षण।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने गांव के लोगों से चुनाव के दौरान गांव से जल भराव की समस्या दूर करने का वादा किया था।जो की गांव के बड़े तालाब की सफाई कर ही संभव था। लेकिन किसी भी योजना से गांव के तालाब का सौंदर्य करण का कार्य नहीं हो पाया। लेकिन गांव वालों से अपना वादा पूरा करने के लिए विधायक उमेश कुमार ने 5 लाख की लागत से गांव के तालाब का सौंदर्य कार्य शुरू कराया। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने ठेकेदार  को बेहतर से बेहतर तरीके से सफाई का कार्ये करने के निर्देश दिए । वही गौरव प्रधान,  ग्रामवासी उस्मान जैनपुर, गांधी प्रधान, ने विधायक का अपने वादे पर खरा उतरने को लेकर आभार जताया ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लंबे समय से जल भराव की समस्या से लोग परेशान थे गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था जिससे ग्रामीणों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था।

वही विधायक उमेश कुमार खुद तालाब में उतर गये और पोकलैंड मशीन पर बैठकर तालाब की सफाई की।

इस दौरान गांव के लोगो ने खानपुर विधायक उमेश कुमार का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।और लोगो मे विधायक के प्रति काफी उत्सुकता दिखाई दी। ग्रामीणों ने कहा विधायक हो तो उमेश कुमार जैसा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।