मोबाईल की लूट की थी पुलिस ने दो लुटेरों को 24 घण्टो के भीतर किया गिरफ्तार,कब्जे से कुल 65000/- रूपये नगद व कागजात बरामद कर तीसरे अभियुक्त की तलाश जारी।

लूटेरो ने प्रेमी युगल के साथ लाठी-डण्डो से मारपीट कर लगभग 70,000/ रूपये व मोबाईल की लूट की थी

पुलिस ने दो लुटेरों को 24 घण्टो के भीतर किया गिरफ्तार,कब्जे से कुल 65000/- रूपये नगद व कागजात बरामद कर तीसरे अभियुक्त की तलाश जारी।

घटना छोटी हो या बड़ी उसका अनावरण करना बहुत आवश्यक है, अपराधी को उसके अपराध की सजा दिलाना पुलिस की है प्राथमिकता -एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल,

थाना श्यामपुर ,चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत नामिम गंगे घाट के पास काली माता मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर रॉनी माटा अपनी महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था तभी समय करीब 6.30 बजे 03 अज्ञात अभियुक्तो द्वारा रॉनी माटा के सिर पर लाठी-डण्डो से वार कर घायल कर उसकी जेब मे रखे 70,000/ रूपये व मोबाईल ,पैन कार्ड व आधार कार्ड लूट कर भाग गये जिससे पीडित बामुशकिल बचकर अपनी महिला मित्र के मोबाईल से डॉयल 112 पर सूचना दी जिस पर तत्काल मौके पर पुलिस ने पंहुचकर पीडित के बिना देरी के अस्पाताल भेजा गया, पीडित के भाई केसर माटा की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। 

उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई चूंकि घटनास्थल के आस-पास विश्व प्रसिद्ध माँ चण्ड़ीदेवी मन्दिर और दक्षिणकाली मन्दिर स्थित है जहाँ पर देश-दुनिया से काफी संख्या में यात्री भी आते-जाते रहते है। उपरोक्त घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर गठित टीम को अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। घटनास्थल के आस-पास काफी अंधेरा होने के कारण और सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम होने के कारण पुलिस के सामने उक्त घटना का खुलासा करने की एक चुनौती थी। 

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभि0 भीम पुत्र उत्तम पासवान निवासी चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार स्थाई पता ग्राम सुल्तान गंज थाना सुल्तान गंज जिला भागल पुर बिहार उम्र 21 वर्ष 2. शेखर पुत्र घनश्याम सैनी न वासी राम किशोर चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार मूल पता ग्राम हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष को चण्ड़ीघाट क्षेत्र से किया गिरफ्तार, अभि0 भीम की जामा तलाशी मे पीडित का पैन कार्ड व 32,500/- रु0 बरामद हुए व अभि0 शेखर की जामा तलाशी मे रु0 32500/- रु0 बरामद हुए। 

पुलिस टीम

उ0नि0 नितेश शर्मा (थानाध्यक्ष श्यामपुर,उ0नि0 अशोक रावत (प्रभारी चौकी चण्डीघाट,उ0नि0 शशि भूषण जोशी,का0 841 रमेश सिहं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद