हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में, आगामी 30 नवम्बर,2023 को मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। 

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में, आगामी 30 नवम्बर,2023 को मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। 

बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एक-एक करके लोक निर्माण, पेयजल निगम, जल संस्थान, अमृत योजना, जल जीवन मिशन, परियोजना प्रबन्धक निर्माण ईकाई, ग्रामीण निर्माण विभाग आदि से राज्य योजना/केन्द्र पोषित योजना तथा बाह्य सहायतित योजना के अन्तर्गत उनके विभागों में कौन-कौन सी योजनायें, जो पूर्ण हो चुकी हैं, उनका लोकार्पण तथा कौन-कौन सी ऐसी योजनायें हैं, जिनका शिलान्यास होना है, के सम्बन्ध में विस्तार से अधिकारियों से जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की राज्य योजना/केन्द्र पोषित योजना तथा बाह्य सहायतित योजना के अन्तर्गत जिन योजनाओं का लोकर्पण तथा शिलान्यास होना है, के सम्बन्ध में एक-एक करके जानकारी दी। इस प्रकार बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आगामी 30 नवम्बर,2023 को 387.85 करोड़ की लागत के 54 योजनाओं का लोकार्पण तथा 776.43 करोड़ की लागत के 19 योजनाओं का शिलान्यास किया जा सकता है। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीईएसटीओ श्रीमती नलिनी ध्यानी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी  विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, अपर सांख्यिकीय अधिकारी  सुभाष शाक्य, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई विष्णुदत्त वेंजवाल, अधिशासी अभियनता पेयजल निगम सी0पी0एस0 गंगवार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड रूड़की पी0एस0 नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने व परिजनों के जरिए धमकाने का है आरोप। मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, विभागों को दिए कार्यवाही के निर्देश। सैनिक परिषद की बैठक में अतिक्रमण, बिजली-पानी और शहीद स्मारक सहित कई मुद्दों पर मंथन।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण। नगर मजिस्ट्रेट हर  गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।