हरिद्वार: जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहवड़ खुर्द रूड़की में प्रतिभाग किया। 

      

हरिद्वार: जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहवड़ खुर्द रूड़की में प्रतिभाग किया। 

जिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि इसके अन्तर्गत यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पाया है तो उसका रजिस्ट्रेशन आयोजित कैम्प में किया जायेगा तथा सम्बन्धित योजना का लाभ उस पात्र व्यक्ति को दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव के लेखपाल की जिम्मेदारी है  कि वह गांववासियों को खर्तानी पढ़कर अवश्य सुनायें। इसके अन्तर्गत जो अविवादित प्रकरण हैं, उन्हें खतौनी में जोड़ने अथवा हटाने की प्रक्रिया को पूर्ण करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जायेगी। 

जिलाधिकारी ने जनपद की साक्षरता का जिक्र करते हुये कहा कि यहां की जितनी जनसंख्या है, उस हिसाब से यहां की साक्षरता कम है।  उन्होंने बताया कि जनपद में पुरूषों की साक्षरता 78 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की साक्षरता का प्रतिशत उससे भी कम 76 प्रति है, जिसे हमें बढ़ाने के लिये निरन्तर प्रयास करने हैं। इसी पहलू को देखते हुये सरकार समग्र शिक्षा अभियान चला रही है, जिसके अन्तर्गत  बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ ही  स्कूलों में निःशुल्क पोशाक भी वितरित की जा रही है।  उन्होंने कहा कि भारत उभरते हुये युवाओं का देश है, ऐसे में जब सभी युवक/युवतियां शिक्षित होंगे तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता है, जिसमें आप सभी की भागीदारी नितान्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आपके बच्चों का भविष्य संवार सकती है। अतः अपने बच्चों को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिये स्कूल जरूर भेजें। 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि  जनपद में समूहों की संख्या कम है, जिसे आप लोगों को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अगर आप कोई व्यवसाय अपनाते हैं, तो उससे आपका आर्थिक उन्नयन होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत जनपद में 63 हजार रजिस्टर्ड हैं, जिसके तहत 45 करोड़ रूपये सरकार खर्च कर रही है। इसी तरह किसान सम्मान निधि के माध्यम से सरकार 41 करोड़ रूपये लाभार्थियों तक पहुंचा रही है। सरकार वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा आदि पेंशनों के माध्यम से भी हजारों लोगों की मदद कर रही है। 

 धीराज सिंह गर्ब्याल ने अटल आयुष्मान योजना का उल्लेख करते हुये  कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने पर इसके अन्तर्गत आप पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज विभिन्न अस्पतालों में करा सकते हैं तथा परिवार का प्रत्येक सदस्य इसका लाभ ले सकता है। 

हर घर नल से जल उपलब्ध कराने सम्बन्धी योजना के बारे में जानकारी देते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत 86 प्रतिशत लोगों को 55 ली0 प्रतिदिन आज नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिस पर 80 हजार करोड़ रूपये सरकार खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न ग्राम सभाओं में 368 योजनायें संचालित हो रही हैं, जिन पर 632 करोड़ रूपये खर्च हो रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन-समूह को विकसित भारत संकल्प की शपथ भी दिलाई। 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने मेहवड़ खुर्द को ओ0डी0एफ0 सार्टीफिकेट भी प्रदान किया। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को श्यामबीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति तथा ब्लाक प्रमुख सुश्री लुबना राव ने भी सम्बोधित किया, जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान उपस्थित जन-समूह से किया। 

इस अवसर पर पीडी के0एन0तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, योगेश पाल,मुनीस सैनी, गौरव सैनी,  राजबाला सैनी सहित सम्बन्धित जन-प्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।