हरिद्वार  विकास भवन के सभागार में मंगलवार को डा0 रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम से सम्बंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

हरिद्वार  विकास भवन के सभागार में मंगलवार को डा0 रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम से सम्बंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को वजाहत हबीबुल्लाह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में सूचना के अधिकार के माध्यम से एक क्रान्ति आई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पता होना चाहिये कि सरकार हमारे लिये क्या कर रही है। यही नहीं ग्रामीण स्तर पर भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिये। उन्होंने कहा कि हर विभाग की वेबसाइट में सम्बन्धित विभाग की जो भी कार्य-प्रणाली हैं, उस अनुसार उसका उल्लेख होना चाहिये ताकि आम नागरिक सीधे वेबसाइट से जो जानकारी उसे चाहिये, उसे प्राप्त कर सकता है।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए सूचना के अधिकार पर विस्तृत प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि आरटीआई आम लोगों का अधिकार तथा हक है।  इसके सदुपयोग से हमें वास्तविक जानकारी मिल सकती है, लेकिन कहीं-कहीं पर इसके दुरूपयोग के उदाहरण भी दिखाई देते हैं।

इस अवसर पर एस.एस.थापा, वेंकटेश नायक, डा. महेश कुमार, आशीष कुमार वर्मा, राकेश बमराड़ा, डॉ0 नरेश चौघरी प्रमोद कुमार, शैलेन्द्र सिंह, डा. राजीव कुमार, पवन गंगवार,आलोक तोमर, विरेन्द्र दत्त शर्मा, देव सिंह, सुरेश चन्द्र यादव, अविनाश भदौरिया, मनोज श्रीवास्तव, पवन कुमार, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।