आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर अरहान की हुई दर्दनाक मौत

आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर अरहान की हुई दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे ट्रैक्टर ट्राली द्वारा बाहर से आए व्यापारियों ने आलू प्याज बेचने के लिए गांव इब्राहिमपुर थाना पथरी में अनाउंसमेंट कराया तभी गांव की गली में आलू प्याज बेचने वाले ट्रैक्टर ट्राली लेकर घूम रहे थे अचानक से साइड में सड़क पर पानी भरने के कारण 5 वर्षीय बालक अरहान पुत्र अजीम निकल रहा था तभी अचानक से आलू बेचने वाले आलू देकर ट्रैक्टर धीरे से लेकर चल दिए लेकिन उनको यह नहीं दिखाई दिया की साइड में एक छोटा बच्चा टायर के नीचे आ गया ट्रॉली के टायर जब उसके पैरों से होते हुए उसकी गर्दन तक पहुंचा तब किसी राहगीर ने देखा की अरहान ट्रैक्टर ट्राली के टायर में फस गया तभी अचानक से उसको बाहर निकाला और आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाने लगे लेकिन रास्ते में जाते ही अरहान ने दम तोड़ दिया। तभी आक्रोश में आये ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक व उसके साथ रहे साथियों पर हमला बोल दिया लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरीके से ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों को गांव की भीड़ से बड़ी मुश्किल बचाकर पुलिस प्रशासन को सौंप दिया पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए बालक को परिजनों के हवाले कर अंतिम संस्कार कराय।

 पुलिस ने बताया कि म्रतक परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। आलू से भरा ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।