जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार की अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार की अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को इधर कुछ दिनों से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसे देखते हुये जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह को अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे, जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की तड़के  6 से 7 बजे की बीच बिशनपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई। 

छापेमारी के दौरान टीम को देखते ही अवैध खनन कर रहे लोगो में भगदड़ मच गई,  जिसमें कुछ लोग कोहरे का फायदा उठा कर भाग गए, लेकिन टीम की सक्रियता से मौके पर दो जे0सी0बी0, एक डंपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर सीज कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अवैध खनन में जो भी लिप्त पाया जाये, उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये। 

 अवैध खनन के विरुद्ध इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी व खनन विभाग से विवेक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।