राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 की सप्तम एवं अष्ट्म प्रतियोगिताओं अन्तर्गत् ग्रुप-04 हैण्डबाॅल एवं ग्रुप-17 हाॅकी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 की सप्तम एवं अष्ट्म प्रतियोगिताओं अन्तर्गत् ग्रुप-04 हैण्डबाॅल एवं ग्रुप-17 हाॅकी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 अण्डर-14, 17 एवं 19 बालक/बालिका वर्ग में हैण्डबाॅल की प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, एवं अण्डर-14, 17 एवं 19 बालक/बालिका वर्ग में हाॅकी की प्रतियोगिता का आयोजन वन्दना कटारिया हाॅकी स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। जिसमे सतीश शार्की, से0 संयुक्त निदेशक, खेल विभाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खेलों के शुभारम्भ से पूर्व राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की वर्कशाॅप आयोजित की गयी जिसमे सभी खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमे डोपमुक्त खेलों के विषय में अमित एवं आनन्द द्वारा खिलाड़ियों को जानकारी प्रदान की गयी। 

आज आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत् रहे:- 

हाॅकी प्रतियोगिता

बालक वर्ग अण्डर-19 में आयोजित हाॅकी प्रतियोगिता में पहला मैच जनपद अल्मोड़ा एवं चम्पावत के मध्य खेल गया, जिसमे जनपद अल्मोड़ा की टीम द्वारा अपने शानदार प्रदर्शन द्वारा 6-0 से मैच में जीत दर्ज की। दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर एवं पिथौरागढ़ के मध्य हुआ जिसमे ऊधम सिंह नगर की टीम ने 3-2 से मैच में विजेय प्राप्त की। 

हैण्डबाॅल प्रतियोगिता

बालक वर्ग अण्डर-17 में आयोजित हैण्डबाॅल की प्रतियोगिता जनपद पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, चम्पावत एवं देहरादून की टीमे क्वाटर फाईनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। 

बालिका वर्ग अण्डर-17 में आयोजित हैण्डबाॅल प्रतियोगिता में जनपद देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, चम्पावत, पौड़ी गढ़वाल एवं ऊधमसिंह नगर की टीमों द्वारा क्वाटर फाईनल में प्रवेश पाया गया। 

शेष आयु वर्गाें में प्रारम्भिक एवं क्वाटरफाईनल हेतु मैच जारी रही, जिनके परिणाम आगामी दिवस में आने हैं। 

  कार्यक्रम में प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार, श्रीमती शबली गुरूंग, जिला क्रीडा अधिकारी, हरिद्वार, मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग, प्रदीप कुमार, उपक्रीडाधिकारी, हरिद्वार,अमित कटारिया, सुमित खेल प्रशिक्षक, समीर खेल प्रशिक्षक, दीपक जोशी, शुभम पाल, मोहित रावत अन्य आफिशल्स तथा युवा कल्याण विभाग का समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।