बहादराबाद पुलिस ने सुलझाई युवक की मृत्यु की गुत्थी, परिजन ने दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा मृतक के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले 08 को बनाया था हत्या का आरोपित

बहादराबाद पुलिस ने सुलझाई युवक की मृत्यु की गुत्थी, परिजन ने दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा

मृतक के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले 08 को बनाया था हत्या का आरोपित

प्रेम प्रसंग में असफलता और प्रेयसी द्वारा आत्महत्या के मजबूर करना बना मृत्यु का कारण पुलिस की गहरी पड़ताल में सामने आए ठोस इलैक्ट्रोनिक एविडेन्स मोबाइल में कैद था मृत्यु का भेद, इंस्टाग्राम चैट और कॉल रिकॉर्डिंग से खुला पूरा मामला हत्या के मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में किया गया तरमीम भारतीय दण्ड विधान की धारा 306 में कथित प्रेमिका को लिया गया पुलिस हिरासत में

 श्रीमती सविता पत्नी सुरेश नि0 अम्बेडकर मार्केट थाना बहादराबाद द्वारा शिकायती प्रार्थनापत्र देकर विपक्षी विकास, सचिन, सुधांशु, रोबिन्स आदि अम्बेडकर मार्केट बहादराबाद निवासी 08 लोगों पर अपने पुत्र संजीत की हत्या करने का आरोप लगाए गए थे। उक्त प्रार्थनापत्र पत्र पर थाना बहादराबाद में तत्काल मु0अ0सं0- 10/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव को पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया तथा बाद पोस्टमार्टम मृतक संजीत के शव को अन्तिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द किया गया था।

विवेचना मे मृतक के मोबाइल फोन की गहनता से पड़ताल करने पर इंस्टाग्रम चैट, कॉल रिकॉर्डिंग आदि एवं माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक संजीत विगत 3 माह से अपने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग मे था। दोनो एक साथ घर से बिना बताए चले गए थे लेकिन अगले ही दिन वापस लौट आए। 

परिवारों की सहमति से दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। संजीत के बार बार मिलने और बात करने की कोशिश करने पर युवती ने मिलने से मना कर शादी कहीं और करने की बात कही। अवसाद में आकर मृतक संजीत ने हाथ की नस काट फोटो युवती को भेजे लेकिन युवती ने बात न मानते हुए उसको और मरने के लिए उकसाया जिसके कारण संजीत ने रात्रि नेशनल हाईवे के पास किसी बड़े वाहन से टकराकर आत्म हत्या कर ली।

विवेचना मे नामजद कथित प्रेमिका को रविवार को नियमानुसार हिरासत में लिया गया तथा मेडिकल परीक्षण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अन्य बिंदुओं और पहलुओं पर भी गहनता से विवेचना की जा रही है ।।

गिरफ्तार अभियुक्ता

निवासी अंबेडकर मार्केट थाना बहादराबाद हरिद्वार 

पुलिस टीम

CO ज्वालापुर शांतनु पराशर,थानाध्यक्ष बहादराबाद नरेश राठौड़,उ0नि0 प्रदीप राठौर (प्रभारी चौकी बाजार),कानि0 संतोष रावत,कानि0 विकास थापा,म0कानि0 प्रीति गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश