हरिद्वार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण पंचायतीराज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनायें ने शुक्रवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झण्डारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
![]()
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 75वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई व शुभकामनायें देते हुये कार्यक्रम को सम्बोधित करते कहा कि आज का दिन ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों तथा आन्दोलनकारियों को नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान राष्ट्र का निरन्तर मार्गदर्शन करते आ रहा है तथा हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें। कार्यक्रम के दौरान सीपीयू, चेतक मोबाइल, इण्टर सेप्टर, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, डॉग स्क्वाइड, बम निरोधक दस्ता, पुलिस कण्ट्रोल रूम संचार, अग्निशमन आपात सेवा, जल पुलिस आदि ने अपनी-अपनी सेवाओं का दर्शकों के सामने प्रदर्शन किया तो दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा। इसके पश्चात विभिन्न विभागों-बाल विकास, अक्षय ऊर्जा, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पर्यटन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशु पालन, आपदा प्रबन्धन, समाज कल्याण आदि द्वारा लोगों को अपने-अपने विभागों की उपलब्ध्यिों व संचालित होने वाली योजनाओं की जानकारी आकर्षक झांकियों के माध्यम से दी, जिनकी दर्शकों ने काफी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलांे-सेण्ट मेरी सीनियर सेकेण्ड्री, स्वामी हरि आनन्द स्कूल, सांई पब्लिक स्कूल, डी0एम0एल0 मुंज्याल स्कूल, पुलिस मार्डन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम, देशभक्ति, देश की प्रगति में इसरो का योगदान आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
सतपाल महाराज ने इस मौके पर प्रतिभागियों द्वारा परेड, बैण्ड व विभिन्न कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन करने पर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनका उत्साह बढ़ाते हुये उन्हें सम्मानित भी किया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का पुलिस लाइन पहुंचने पर पुष्पगुच्छ, शाल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
मंच का सफल संचालन रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी तथा अमर ने किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, एसएलओ लक्ष्मीराज चौहान, पीडी के0एन0 तिवारी, उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सहगल, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, एआर कोआपरेटिव पी0एस0 पोखरिया, आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत, राज्य आन्दोलनकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/उनके आश्रित, विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्रायें व उनके परिजन, सम्बन्धित पदाधिकारी, पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
हरिद्वार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण पंचायतीराज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनायें ने शुक्रवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झण्डारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
