हरिद्वार।ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद हरिद्वार इकाई ने रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर 75 वे गणतंत्र दिवस को बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया।

हरिद्वार।ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद हरिद्वार इकाई ने रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर 75 वे गणतंत्र दिवस को बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया।

 इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र हर्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  हरिद्वार इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने  मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया साथ ही साहित्यकार होने के नाते उन्होंने सुंदर कविता सुनाते हुए सभी लोगों को 75वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। 

इस अवसर  पर उन्होंने संगठन के साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी हमको आसानी से प्राप्त नहीं हुई है इसमें अनेक देशवासियों ने अपने जीवन का  बलिदान दिया है  हजारों आन्दोलनों और संघर्ष के बाद हमें आजादी नसीब हुई है । सैकड़ों वर्ष के ऐसे ही संघर्षों के बाद आज हम सब आजाद भारत में सांस ले रहे हैं और गणतंत्र दिवस मना रहे हैं । उन्होंने आगे कहा कि अब वह समय निकट है जब भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।पिछले दस वर्षों में भारत ने विकास की जो दौड़ लगाई है वह अविश्मर्णीय है, पूरा विश्व आज इस बात को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने देशवासियों की उम्मीद के अनुरूप विश्वगुरू बनने की ओर क़दम बढ़ा दिया है। अब हम सब की यही मनोकामना है कि विकास की  यह रफ्तार  कभी धीमी न हो । उन्होंने बताया कि अभी हम विकासशील देशों में आते हैं पर जिस दिन हम विकसित होंगे उसे समय भारत कितना उन्नत होगा इसकी कल्पना भी हम भारतवासियों ने करनी शुरू कर दी है।

  गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये और  एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं

इस कार्यक्रम में महासचिव मनीष कांगरान ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहन राजा, जिला उपाध्यक्ष जाने आलम, जिला संगठन सचिव संजय लाँबा, जिला सूचना सचिव राजीव शास्त्री, जिला सचिव मित्रपाल, जिला समारोह सचिव नरेंद्र प्रधान,जिला प्रवक्ता सचिन तिवारी , सदसय बबलू थपलियाल, हर्ष तिवारी ,सुरेश भारद्वाज, विजय बड़ोनी एवं विधि सलाहकार एडवोकेट सागर वशिष्ठ, आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद संगठन की ओर से सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।