हरिद्वार सांसद राज्य सभा नरेश बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में संड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित हुई सांसद ने बैठक के बाद सड़क सुरक्षा जागरूता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। 

हरिद्वार सांसद राज्य सभा नरेश बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में संड़क सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित हुई सांसद ने बैठक के बाद सड़क सुरक्षा जागरूता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। 

सांसद राज्य सभा को बैठक में अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर एवं एआरटीओ श्रीमती रश्मि पन्त ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। 

नरेश बंसल को बैठक में अधिकारियों ने वर्ष के किस माह में कितनी दुर्घटनायें हुई के बारे में बताया कि माह अप्रैल, मई, अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर में दुर्घटनाओं व मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस पर मा0 सांसद ने कारण पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि इन माहों में यात्रा सीजन तथा पर्यटन सीजन होने की वजह से यातायात का दबाव काफी अधिक था तथा सर्वाधिक दुर्घटना व जनहानि कार, दुपहिया तथा भार वाहनों से हुई है, जिसके लिये सड़क सुरक्षा तथा जागरूकता की कार्यवाही की जा रही है।

नरेश बंसल ने इस मौके पर स्पीड फील्ड स्कूल के पांच छात्र-छात्राओं को सड़क जागरूकता के सम्बन्ध में आयोजित ड्राइंग पेण्टिंग प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित उत्कृष्ट ड्राइंग पेण्टिंग बनाने के लिये सम्मानित भी किया।  

इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दिवेश शाशनी, नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार वरूण चौधरी, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एएसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता एनएचएआई रूड़की अतुल कुमार शर्मा, निकायों के अधिशासी अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।